Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Transfer of 85 officers of Bihar Administrative Service Khagendra chandra Jha is new ADM of Patna

बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 अफसरों का ट्रांसफर, कई एसडीओ भी बदले; देखें लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। खगेश चंद्र झा को पटना का अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।

Malay Ojha हिन्दुस्तान, पटनाFri, 27 Oct 2023 06:48 AM
share Share

बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 पदाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी पदाधिकारी मूल कोटि/ उप सचिव/ अपर समाहर्ता स्तर के हैं। दो अलग-अलग अधिसूचना के अनुसार 40 और 45 पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। खगेश चंद्र झा को पटना का अपर जिला दंडाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

अधिसूचना के अनुसार सुश्री मैत्री को भूमि सुधार उप समाहर्ता (Land Reforms Deputy Collector), पटना सदर और सुश्री पम्मी रानी को भूमि सुधार उप समाहर्ता, बाढ के पद पर तैनात किया गया है। वहीं खगेश चंद्र झा को पटना का अपर जिला दंडाधिकारी (Additional District Magistrate), देवेंद्र प्रसाद शाही को पटना का अपर समाहर्ता (Additional collector), आपदा प्रबंधन तथा पारूल प्रिया को सामान्य प्रशासन विभाग में विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें