Hindi Newsबिहार न्यूज़Students of Patna excel in UPSP exam 7 students succeeded Shivam of Samastipur got 19th rank

यूपीएससी में लहराया पटना का परचम; 7 छात्रों ने मारी बाजी, समस्तीपुर के शिवम को 19वीं रैंक

यूपीएससी की परीक्षा में पटना के आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों ने बाजी मारी है। जुफिशां हक की 34वीं रैंक आई है। वहीं समस्तीपुर के शिवम कुमार की ऑलओवर 19वीं रैंक हैं। और बिहार के टॉपर हैं।

Sandeep वरीय संवाददाता, पटनाWed, 17 April 2024 01:45 AM
share Share

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी 2023 के फाइनल रिजल्ट में पटना के आधा दर्जन से अधिक छात्रों को सफलता मिली है। यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। देर रात तक खबर लिखे जाने तक सात को सफलता मिल चुकी है। इनमें पटना की जुफिशां हक को 34वीं रैंक मिली है। वहीं विरुपाक्ष बिक्रम सिंह जिन्हें 49वीं रैंक मिली है। इनका पूरा परिवार पटना में रहता है।

इसी तरह पटना की कृति कामना को 41वां प्रिया रानी को 69वां, अन्नपूर्णा सिंह को 99वां, सिद्धांत कुमार 114, दिप्ति मोनाली 184 स्थान मिला है। बिहार की प्रतिभाएं टॉप ट्वेंटी में जगह बनाने में सफल रहे हैं पर टॉप टेन में जगह बनाने से चूक गए हैं। 

हालांकि टॉप-50 में चार अभ्यर्थी जगह बनाने में सफल रहे। इसमें समस्तीपुर के शुभम कुमार को 19वां गोपालगंज के सौरभ शर्मा को 23वां, पटना की जुफिशां हक को 34 वां और औरंगाबाद के विरुपाक्ष को 49वां स्थान प्राप्त हुआ है।

नाम            जिला                  रैंक

शिवम कुमार (समस्तीपुर)           19

सौरभ शर्मा (गोपालगंज)             23

जुफिशां हक (पटना)                 34

विरुपाक्ष विक्रम सिंह (औरंगाबाद) 49

प्रिया रानी (पटना)                     69

अन्नपूर्णा सिंह (पटना)                99

सिद्धार्थ कुमार (पटना)             114

प्रेम कुमार (औरंगाबाद)           130

सैयद आदिल मोहसिन (मुजफ्फरपुर) 157

अपूर्व आनंद (बांका)              163

दिप्ती मोनाली (पटना)            184

सायेम रजा (मुजफ्फरपुर)       188

अनिकेत कुमार द्विवेदी (गोपालगंज) 226

प्रियांगी मेहता (पटना)            261

अजय यादव (छपरा)             290

अनुभव (अरवल)                 309

संस्कृति सिंह (शेखपुरा)        366

कृति कामना (पटना)           417

तबीश हसन (मधेपुरा)         374

मोनिका श्रीवास्तव (औरंगाबाद) 455

राहुल कुमार (मुजफ्फरपुर) 504

यश विशेन (भागलपुर)        624

मोनिका पटेल (नालंदा)       708

शहंशाह सिद्धिकी (नरकटियागंज) 762

अपूर्व रस्तोगी (नालंदा)         834

महेश कुमार (मुजफ्फरपुर)  1016

अन्नपूर्णा सिंह (पटना)            99

सिद्धांत कुमार,                 114

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट भी मंगलवार को जारी किया गया था। पिछली बार बक्सर जिला निवासी गरिमा लोहिया को दूसरा रैंक मिला था। इसके अलावा पटना के राहुल श्रीवास्तव को दसवीं रैंक मिली थी। 17वें स्थान पर अररिया के अविनाश कुमार टॉप 20 में जगह बनाने में सफल रहे थे। इसके अलावा 44वीं रैंक प्राप्त करने वाले तुषार कुमार वर्तमान में मोहनियां में अवर निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। शिवहर के प्रिंस कुमार को 89वीं रैंक मिली थी। इनके अलावा दर्जनों छात्रों का चयन हुआ था। वहीं वर्ष 2020 में बिहार के शुभम देशभर में टॉपर बने थे। इसके बाद से अबतक कोई टॉपर नहीं बना है। करीब दो दशक के बाद कोई बिहार का टॉपर बना था। पिछले साल यूपीएससी रिजल्ट के टॉप 10 में बिहार से तीन अभ्यर्थी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें