Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Ruckus in Bhojpuri actress Akshara Singh program people stone pelting police lathi charge

अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बवाल, भोजपुरी एक्ट्रेस को देखने के लिए धक्का-मुक्की, फिर पथराव और लाठीचार्ज

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह औरंगाबाद के दाउद नगर में बुधवार को एक उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंची थीं। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हंगामा कर दिया।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, औरंगाबादThu, 18 Jan 2024 01:01 AM
share Share

बिहार के औरंगाबाद जिले में भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में बुधवार को भारी बवाल हो गया। भोजपुरी एक्ट्रेस दाउदनगर के एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन में शामिल होने आई थीं। अक्षरा के कार्यक्रम से बाहर निकलते ही हंगामा हो गया। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी की पहचान कन्हैया कुमार के रूप में की गई है। 

जानकारी के अनुसार औरंगाबाद के दाउदनगर में एक निजी प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने के लिए अक्षरा पहुंचीं। उद्घाटन करने के बाद वह बाहर निकल रही थीं। उन्हें देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ मौजूद थी। पुलिस ने भीड़ को हटाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। इस दौरान यहां धक्का-मुक्की होने लगी और फिर भीड़ में शामिल लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। इसी बीच लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस बल पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक पुलिसकर्मी कन्हैया कुमार को चोट आई है। 

पुलिस ने किसी तरह भीड़ को खदेड़ दिया। यहां मौजूद कुछ स्थानीय नेताओं ने भी बीच बचाव किया और भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद अक्षरा सिंह पुलिस बलों की मौजूदगी में गाड़ी में सवार होकर निकल गई। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए औरंगाबाद पुलिस लाइन से 40 पुलिस कर्मियों को बुलाया गया था। सभी लोगों को यहां तैनात किया गया था। इस पथराव में एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है वहीं दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें