पांच पहाड़ियों से घिरा है बिहार का खूबसूरत शहर राजगीर, जंगल सफारी से लेकर ग्लास ब्रिज तक ये हैं टॉप एडवेंचर स्पॉट
बिहार के हर जिले में एक ना एक टूरिस्ट स्पॉट जरूर हैं। जहां आए दिन पर्यटकों की भीड़ लगती है, इनमें से एक है राजगीर। ये शहर अपने धार्मिक स्थल और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है।

बिहार के हर जिले में एक ना एक टूरिस्ट स्पॉट जरूर हैं। जहां आए दिन पर्यटकों की भीड़ लगती है, इनमें से एक है राजगीर। ये शहर अपने धार्मिक स्थल और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। राजगीर पांच पहाड़ियों से घिरा हुआ है, इन पहाड़ों के नाम विपुलगीरी, रत्नागीरी, स्वरणगिरी, उदयगिरि और वैभागिरी है। यहां घूमने आने वाले पर्यटक कभी निराश नहीं होते हैं। वैसे तो राजगीर बौद्ध और जैन धर्म के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन यहां हिंदू धर्म स्थल भी हैं, ऐसा कहा जाता है कि राजगीर स्थित सिद्धनाथ मंदिर का निर्माण जरासंध ने करवाया था।
राजगीर में नेचर स्पॉट की भी भरमार है। आज की स्टोरी में हम आपको राजगीर के धार्मिक स्थल के बारे में नहीं बल्कि नेचर से भरपूर स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपको एडवेंचर करने का भरपूर मौका मिलेगा।
जू सफारी
एनिमल लवर के लिए राजगीर का जू सफारी बेस्ट ऑप्शन है। यहां आपको बाघ, तेंदुआ, शेर, चीता, हिरण और लकड़बग्घा समेत कई अन्य जानवर देखने को मिलेंगे। इसके अलावा ये जू सफारी कई प्रजाति की पक्षियों का घर भी है। खास बात ये है कि यहां अंदर घूमने के लिए वैन की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा यहां अंदर कैफ़ेटेरिया भी है जहां आप खा पी सकते हैं।
घोड़ा कटोरा झील
राजगीर के प्रसिद्ध आकर्षक स्थलों में से एक घोड़ा कटोरा झील है। छोटी पहाड़ियों से घिरा ये स्पॉट बेहद ही खूबसूरत लगता है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको तांगे का सहारा लेना पड़ेगा। मीठे पानी वाले इस झील के बीचों-बीच भगवान बुद्ध की भव्य प्रतिमा स्थापित है। इस स्थान को लेकर ऐसा माना जाता है कि महाभारत काल के दौरान यहां जरासंध घुड़सवारी करता था। यहां आपको नौका विहार करने का मौका भी मिलेगा। ये स्थान पर्यटकों को मंग्नमुध कर देती है।
नेचर सफारी
प्रकृति प्रेमियों के लिए नेचर सफारी खास है। यहां उनके लिए कई ऐसे स्पॉट हैं जो उन्हें बेहद पसंद आएगा। यहां स्काई साइकलिंग, आर्चरीरिंग, सस्पेंशन ब्रिज, रेसलिंग, जिपलाइ समेत कई एडवेंचर एक्टिविटी करने को मिलेगा।
स्काई ग्लास ब्रिज
बिहार सरकार ने साल 2020 में पर्यटकों की बढ़ावा देने के लिए स्काई ग्लासब्रिज का निर्माण कराया था। चारों तरफ से खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा ये ब्रिज पूरे तरीके से कांच का बना है। इस ग्लास ब्रिज की ऊंचाई 400 मीटर है। जिसे हांगझू की तर्ज पर बनाया गया है। इस ब्रिज पर एक बार में 40 लोगों को घूमने की इजाजत है।
रोपवे का उठाएं लुत्फ
आसमान से राजगीर की खूबसूरती का लुत्फ उठाना है तो रोपवे पर जरूर बैठे। ऊपर से नीचे का नजारा प्यारा लगता है। ये रोपवे आपको रत्नागीरी की पहाड़ी की चोटी तक ले जाता है। जहां विश्व शांति स्तूप है। जमीन से ये करीब एक हजार फीट की ऊंचाई से चलता है।