Hindi Newsबिहार न्यूज़Now compensation of Rs 25 lakh to the families of policemen martyred on duty in Bihar big announcement by DGP RS Bhatti

बिहार में ड्यूटी पर शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को अब 25 लाख का मुआवजा, DGP आरएस भट्टी का बड़ा ऐलान

पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब राज्य में ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिवार को 2 लाख की बजाय 25 लाख का मुआवजा मिलेगा।

Sandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटनाSat, 21 Oct 2023 02:40 PM
share Share

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरएस भट्टी ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों के आश्रितों को पुलिस मुख्यालय द्वारा अब दो लाख की जगह 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय पुलिसकर्मियों के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा। पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। 

डीजीपी आरएस भट्टी ने शनिवार को बिहार सैन्य पुलिस बल (बी-सैप)-5 स्थित परिसर में पुलिस संस्मरण दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने राज्य एवं देश के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। डीजीपी ने कहा कि राज्य में पुलिस बल की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। ऐसे में सभी पुलिसकर्मियों के लिए आवास की समस्या भी सामने आ रही है। कोशिश है कि सभी को आवास सुविधा मिले और वे परिवार के साथ रह सकें। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपराध रोकने के लिए ड्यूटी पर हमेशा तत्पर रहने के लिए भी कहा। आपकी ड्यूटी ही लोगों को सुरक्षित होने का एहसास कराती है।

इसके पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने पुलिस संस्मरण दिवस और पिछले एक वर्ष में बिहार के 8 शहीद पुलिसकर्मियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न राज्यों में 1 सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक कर्तव्य के निर्वाह के दौरान 188 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शहीद हुए हैं। इसमें बिहार के 8 पदाधिकारी और कर्मी हैं। वैशाली के अमिता बच्चन अक्टूबर में शहीद हुए हैं। वहीं, वर्ष 1947 से 2022 तक बिहार पुलिस के 1220 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में परेड का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद थे। 

इन्हें दी गई श्रद्धांजलि  
अमिता बच्चन, सिपाही, वैशाली जिला पुलिस
नंदकिशोर यादव, दारोगा, मोहनपुर ओपी, समस्तीपुर
वाल्मीकि कुमार, सिपाही, सिसवन थाना, सिवान
मो. अब्बास, दारोगा, वारिसलीगंज थाना, नवादा
भुनेश्वर सिंह, एएसआई, हुसैनगंज थाना, सीवान
विक्रांत भारती, सिपाही, सिकरौली थाना, बक्सर
रविश भारती, सिपाही, रजौली थाना, नवादा
सतीश कुमार, एएसआई, चेरौत थाना, सीतामढ़ी
राजेश कुमार, सिपाही, यादवपुर थाना, गोपालगंज

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें