Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Navratri 2023 CM Nitish devotion to Goddess worshiped in Durga pandals wished Dussehra

Navratri 2023: सीएम नीतीश की देवी भक्ति, दुर्गा पंडालों में की पूजा, दशहरा की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री नीतीश ने आज महासप्तमी के मौके पर पटना के दुर्गा पंडालों में पूजा अर्चना की। और राज्य की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। और प्रदेशवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं दीं।

Sandeep हिन्दुस्तान, पटनाSat, 21 Oct 2023 04:53 PM
share Share

नवरात्रि के पावन पर्व पर सीएम नीतीश कुमार ने पटना के डाकबंगला के रोड पर बने कई दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। और राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने डाकबंगला चौराहा, खाजपुरा दुर्गा पंडाल और शेखपुरा दुर्गा आश्रम में देवी के दर्शन किए और पूजन किया। इस दौरान पूजा समिति ने सीएम नीतीश का स्वागत  किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ  संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। नवरात्रि की धूम पूरे प्रदेश में देखी जा रही है। जगह-जगह दुर्गा पूजा के पंडाल लगाए गए हैं। पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। 

दुर्गापूजा में इस वर्ष पूजा पंडालों को देखने और मां दुर्गा के दर्शन के लिए करीब साढ़े छह लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। जिला प्रशासन ने इसी के अनुसार पटना शहर और ग्रामीण इलाकों में मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की है। वहीं गांधी मैदान समेत जिले में 16 जगहों पर रावण वध कार्यक्रम होंगे। पटना जिले में 1333 जगहों पर प्रतिमा स्थापित की गई है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि 38 ड्रोन से पूजा पंडालों में आने वाली भीड़ की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी भी होगी। सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को दर्शकों की संख्या अधिक होती है।

पटना जिले में 755 जगहों पर ‘मे आई हेल्प यू’ का डेस्क बनाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से अतिरक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। क्यूआरटी की 18 टीमों को भी तैनात रखने के आदेश दिए गए हैं। जेपी गंगा पथ पर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां पुलिस की ओर से लगातार चौकसी बरती जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। बाइकर्स गैंग के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। राज्य में दुर्गापूजा के दौरान पूजा-पंडालों व उसके आसपास सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दुर्गापूजा के दौरान सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें