काराकाट में चली पवन सिंह की कैंची, उपेंद्र कुशवाहा के लिए साबित हुए 'वोटकटवा'
सीपीआईएमल के राजा राम सिंह को अब तक 219629 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर उपेंद्र कुशवाहा हैं। उन्हें अब तक 150723 मत मिले हैं। वह लेफ्ट कैंडिडेट से 68906 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Karakat Seat Result: लोकसभा चुनाव के लिए आज नतीजों का दिन है। बिहार में लोगों की नजर काराकाट लोकसभा सीट पर थी। यहां से बीजेपी-जेडीयू के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे उपेंद्र कुशवाहा के लिए यहां निर्दलीय किस्मत आजमा रहे पवन सिंह वोटकटवा साबित होते दिख रहे हैं। सीपीआईएमल के राजा राम सिंह को अब तक 219629 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर उपेंद्र कुशवाहा हैं। उन्हें अब तक 150723 मत मिले हैं। वह लेफ्ट कैंडिडेट से 68906 मतों से पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, पवन सिंह को अब तक 148906 मत मिले हैं। वह लेफ्ट उम्मीदवार से 70723 और कुशवाहा से सिर्फ 2000 वोट से पीछे चल रहे हैं। आपको बता दें कि इस चुनाव में पवन सिंह को चुनाव आयोग की तरफ से कैंची छाप मिला था।
पवन सिंह को पहले भाजपा ने टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ आसनसोल लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया था। हालांकि, उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उनके बाद एसएस अहुलवालिया को मैदान में उतारा था। बीजेपी ने इसके बाद पवन सिंह को किसी भी सीट से मैदान में नहीं उतारा।
पवन सिंह ने बीजेपी की तरफ से दूसरी सीट से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वह खुद को काराकाट का बेटा बता चुनावी मैदान में कूद पड़े।