Hindi Newsबिहार न्यूज़IndiGo workers crushed by uncontrolled bus in Patna one dead

पटना में अनियंत्रित बस ने इंडिगो कर्मचारियों को कुचला, एक की मौत, साथी महिला घायल

राजधानी पटना में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने इंडिगो के दो कर्मचारियों को रौंद दिया। घटना वेटनरी कॉलेज के पास हुई। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में महिला कर्मचारी घायल हो गई। उसे...

Yogesh Yadav पटना लाइव हिन्दुस्तान, Wed, 4 Aug 2021 12:25 PM
share Share
Follow Us on
पटना में अनियंत्रित बस ने इंडिगो कर्मचारियों को कुचला, एक की मौत, साथी महिला घायल

राजधानी पटना में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने इंडिगो के दो कर्मचारियों को रौंद दिया। घटना वेटनरी कॉलेज के पास हुई। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे में महिला कर्मचारी घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि इंडिगो कर्मचारी प्रिंस अपनी सहयोगी लावणी के साथ ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान वेटनरी कॉलेज के पास बस ने दोनों को चपेट में ले लिया। प्रिंस की मौत हो गई और लावणी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

साथी की मौत से एयरपोर्ट में उनके साथ काम कर रहे सभी कर्मचारी सकते में हैं। हादसे के कारण इंडिगो का एक समारोह भी रद्द कर दिया गया है। इंडिगो के 15 साल पूरे होने के अवसर पर पटना एयरपोर्ट पर यह समारोह होने वाला था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें