Hindi Newsबिहार न्यूज़Engineer identified in rape case for minors n Ara of Bihar

बिहार: नाबालिगों से रेप मामले में इंजीनियर की हुई पहचान

कम उम्र की लड़कियों के साथ रंगरेलिया मनाने वाले इंजीनियर की पहचान कर ली गयी है। वह भोजपुर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस उसके नाम का खुलासा करने से अभी परहेज कर रही...

पटना हिन्दुस्तान टीम Wed, 24 July 2019 07:44 AM
share Share

कम उम्र की लड़कियों के साथ रंगरेलिया मनाने वाले इंजीनियर की पहचान कर ली गयी है। वह भोजपुर का ही रहने वाला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस उसके नाम का खुलासा करने से अभी परहेज कर रही है। 

सूत्रों के अनुसार वह नाम का इंजीनियर बताया जाता है। वहीं पहचान के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है। इसके लिए पुलिस उसके कुछ ठिकानों पर भी गयी थी। हालांकि वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।  देह-व्यापार में धकेली गयी किशोरी व संचालिका अनिता ने इंजीनियर का नाम लिया था। संचालिका ने किशोरी को इंजीनियर व एक विधायक के आवास और होटलों में भेजे जाने की बात कही थी। 

किशोरी ने भी सोमवार को कोर्ट में दर्ज बयान में आरा में रहने वाले इंजीनियर व विधायक के आवास और होटलों में जाने की बात स्वीकार की थी। वहीं पुलिस इंजीनियर की पहचान और घटनास्थल के सत्यापन के लिए किशोरी के साथ उसके आरा स्थित आवास पर भी गयी थी। 

मालूम हो कि भोजपुर की एक महिला द्वारा अपने जीजा संग मिल देह व्यापार का धंधा कर रही थी। उसके द्वारा कम उम्र की लड़कियों को किसी तरह बहला-फुसलाकर इस धंधे में धकेल दिया जाता था। उस धंधे में आरा सहित अन्य जगहों की किशोरियों को रखा गया था। उन लड़कियों को होटलों व क्वार्टरों पर भेजा जाता था। चार रोज पहले आरा की किशोरी के भागने के बाद पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस ने उस मामले में संचालिका सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि मास्टर माइंड पटना का संजय पासवान उर्फ पंडित अभी फरार है।   

आयोग ने लिया संज्ञान
बिहार राज्य महिला आयोग ने भोजपुर में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराने और किशोरियों से दुष्कर्म की घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग की एक सदस्य ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख दस दिनों के अंदर अद्यतन रिपोर्ट देने को कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें