Hindi Newsबिहार न्यूज़Blood shed for land in Bihar two Devars killed shot dead Bhabhi

बिहार में जमीन के लिए बहा खून, दो देवर ने मिलकर भाभी को मौत के घाट उतारा

बिहार के बक्सर जिले में जमीन विवाद में दो देवर ने मिलकर अपनी ही भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब महिला अपनी बेटी के साथ शौच के लिए गई हुई थी।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, बक्सरWed, 3 April 2024 05:08 AM
share Share

बिहार में जमीन विवाद में हत्याओं को दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बक्सर जिले में बुधवार सुबह दो देवर ने मिलकर अपनी भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सिकरौल थाना इलाके के पांडेयपुर गांव में अहले सुबह हुई। हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। मृतका की उम्र करीब 40 साल थी। वह अपने पति की हत्या के केस में जेल जा चुकी है, होली पर रिहा होकर आई थी। हत्या का आरोप मृतका के देवरों पर लगा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही सिकरौल पुलिस मौके पर पहुंच  शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर अस्पताल बक्सर भेज दिया। वारदात सुबह पांच बजे की है। महिला अपनी बेटी के साथ शौच के लिए गांव से बाहर जा रही थी। तभी, अपने घर से कुछ दूर उसे गोली मार दी गई। महिला को सीने में दो गोली मारी गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मृतका की बेटी महिमा कुमारी ने बताया कि उसके दोनों चाचा ने मिलकर ही उसकी मां को गोली मारी। उसने विरोध किया, तो वे लोग उसे भी मारने लगे। बताया जाता है कि महिला अपने पति की हत्या के आरोप में जेल गई थी। जो 10 माह जेल में रहने के बाद बेल पर रिहा होकर होली से दो दिन पूर्व घर आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें