Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Weather Update temperature fell below 40 degree in one day rain

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से राहत, एक दिन की बारिश में पारा गिरकर 40 के नीचे पहुंचा

बिहार के कई हिस्सों में शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस कारण पिछले कुछ दिनों से राज्य में जारी भीषण गर्मी की स्थिति से लोगों को राहत मिली।

Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी से राहत, एक दिन की बारिश में पारा गिरकर 40 के नीचे पहुंचा
Jayesh Jetawat पीटीआई, पटनाSat, 22 April 2023 03:25 PM
हमें फॉलो करें

Bihar Weather: लू के थपेड़ों से तप रहे बिहार में बारिश राहत बनकर आई। बीते 24 घंटे के भीतर हुई बरसात से राज्यभर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राज्य में पारा गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) मुताबिक शनिवार को सारण जिले के जीरादेई में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि बिहार में सर्वाधिक रहा।

बिहार के कई हिस्सों में शनिवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस कारण पिछले कुछ दिनों से राज्य में जारी भीषण गर्मी की स्थिति से लोगों को राहत मिली। पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अरवल, भोजपुर, बक्सर, पटना, नवादा, नालंदा, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण में हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी राज्य में कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को वैशाली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस, उसके बाद भोजपुर और भागलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि 18 अप्रैल को बिहार में कुछ जगहों पर दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, शेखपुरा 44.4 डिग्री सेल्सियस सबसे गर्म रहा था। 
 

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें