Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Weather Today Karva Chauth IMD Mausam Update for Moon rain cloud

Bihar Weather: बिहार में करवा चौथ पर चांद दिखेगा या नहीं? जानें आज का मौसम अपडेट

इन दिनों प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। इसकी गति सूबे में 8-10 किमी प्रतिघंटा बनी हुई है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तरी पंजाब व इसके आसपास में बना है।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटनाThu, 13 Oct 2022 03:17 AM
share Share

बिहार में करवा चौथ के मौके पर कई जिलों में मौसम खराब रहने की आशंका है। ऐसे में करवा चौथ का व्रत कर रहीं सुहागिन महिलाओं को चांद देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर-पूर्व और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में गुरुवार को मेघगर्जन और वज्रपात के आसार हैं। पटना-भागलपुर, आरा, बेगूसराय, पूर्णिया, आरा समेत अन्य शहरों में आसमान में बादल होने की वजह से चांद पर 'ग्रहण' लग सकता है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश के उत्तर पूर्व जिले के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिले के अलावा गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया व मुंगेर जिले के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात की आंशका है।

वहीं, इन जिलों में मॉनसून के सक्रिय होने से हल्की से मध्यम वर्षा का भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। राजधानी पटना में भी बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इसलिए आसमान साफ होने की वजह से आसानी से चांद नजर आ जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है। इसकी गति सूबे में 8-10 किमी प्रतिघंटा बनी हुई है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तरी पंजाब व इसके आसपास में बना है। इसके प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश के उत्तर पूर्व व दक्षिणी भागों में वज्रपात व हल्की वर्षा की आशंका जताई गई है। 
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें