Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Nagar Nikay election campaign to stop today voting in 31 cities on 9 June

बिहार नगर निकाय चुनाव के लिए प्रचार का शोर आज थमेगा, 31 शहरों में 9 जून को वोटिंग

राज्य में 4698 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निकाय चुनाव को लेकर कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 101 नामांकन पत्र जांच के दौरान अस्वीकृत कर दिए गए।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाWed, 7 June 2023 03:50 AM
share Share

बिहार में नगर निकाय आम चुनाव और उपचुनाव को लेकर प्रचार का शोर बुधवार शाम पांच बजे थम जाएगा। नगर निकाय चुनाव के लिए 9 जून को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। सभी सीटों के लिए मतदान ईवीएम से कराया जाएगा। इसके लिए जिलों में ईवीएम की जांच की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। आयोग के अनुसार राज्य के 21 जिलों के 31 नगर निकायों (2 नगर निगम, 18 नगर परिषद व 11 नगर पंचायत) में आम चुनाव होना है। 

इसके अलावा 20 जिलों के 31 नगर निकायों (मुख्य पार्षद के लिए 01, उप मुख्य पार्षद के 01 और वार्ड पार्षद के 29 पदों) के लिए उपचुनाव कराया जाना है। आयोग के अनुसार नगर निकाय आम चुनाव एवं उप चुनाव को लेकर तीन वार्ड पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। वहीं, राज्य में 4698 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। निकाय चुनाव को लेकर कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें 101 नामांकन पत्र जांच के दौरान अस्वीकृत कर दिए गए। जबकि 4701 नामांकन पत्र स्वीकृत हुए और इनमें तीन पार्षद पद के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। 

नगर निकाय चुनाव के लिए 17 मई तक कुल 4802 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें मुख्य पार्षद के लिए 500, उप मुख्य पार्षद के लिए 440 एवं पार्षद पद के लिए 3862 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। 23 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद मुख्य पार्षद के 11, उप मुख्य पार्षद के 13, पार्षद के 77 नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें