Bihar Daroga Recruitment main exam 2020 Regular practice from set for main examination बिहार दारोगा भर्ती: मुख्य परीक्षा के लिए सेट से करें नियमित अभ्यास, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Daroga Recruitment main exam 2020 Regular practice from set for main examination

बिहार दारोगा भर्ती: मुख्य परीक्षा के लिए सेट से करें नियमित अभ्यास

बिहार दारोगा के मुख्य परीक्षा की तिथि 26 अप्रैल है। अब 35 दिन शेष हैं। अत: अभ्यर्थियों को चाहिए कि व्यवस्थित एवं नियोजित तरीके से तैयारी करें। पिछली कई परीक्षाओं में यह धारणा गलत साबित हुई है कि...

Malay Ojha पटना। वरीय संवाददाता, Wed, 18 March 2020 08:44 PM
share Share
Follow Us on
बिहार दारोगा भर्ती: मुख्य परीक्षा के लिए सेट से करें नियमित अभ्यास

बिहार दारोगा के मुख्य परीक्षा की तिथि 26 अप्रैल है। अब 35 दिन शेष हैं। अत: अभ्यर्थियों को चाहिए कि व्यवस्थित एवं नियोजित तरीके से तैयारी करें। पिछली कई परीक्षाओं में यह धारणा गलत साबित हुई है कि पूर्व के सवालों के आधार पर ही प्रश्न पूछे जाएंगे। अब नये- नये प्रश्न देखने को मिल रहे हैं। इसलिए रट्टा मारने की जगह अभ्यर्थियों को कॉन्सेप्ट समझ कर पढ़ना चाहिए। 

आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान कार्यालय में आयोजित टेली काउंसिलिंग में अदम्या अदिति गुरुकुल के डा. गुरु एम रहमान ने प्रतियोगियों को यह सलाह दी। उन्होंने सलाह दी कि सफल होने के लिए सबसे जरूरी है आत्म-विश्वास। मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षा में सफल होने के लिए जरूरी है कि उसके सिलेबस को समझें। आयोग द्वारा जारी सिलेबस के अनुसार मुख्य परीक्षा में दो पेपर होंगे। उसके हिसाब से तैयारी करें। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से दारोगा, सार्जेंट, सहायक जेल अधीक्षक के 2446 पदों के लिए परीक्षा लेगी। 

कुछ इस तरह के सवाल परीक्षार्थियों द्वारा पूछे गए :  
सवाल : मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए किस तरह से तैयारी की जाए? - कुंदन कुमार, वैशाली। 
उत्तर : मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आयोग के सिलेबस के अनुसार तैयारी करें । 

सवाल : दारोगा और बीपीएससी दोनों में सफलता मिली है ? - सोनू कुमार, गया। 
उत्तर- पहले दारोगा की परीक्षा होगी उसपर ज्यादा ध्यान केन्द्रित करें। बीपीएससी की परीक्षा जून में संभावित है। 

सवाल : कौन सा विषय सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं? - मो. अली जहानाबाद। 
उत्तर- इसमें सभी विषय महत्वपूर्ण हैं। इतिहास, भूगोल, गणित, रिजनिंग, पॉलिटी, इकोनॉमिक्स

सवाल : गणित में किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं? 
- अनिल कुमार, बिहटा।
उत्तर- गणित में मैट्रिक और इंटर स्तर के सवाल होंगे। 

सवाल : किस तरह से अधिक अंक प्राप्त कर सकते हैं ? श्रेया-बक्सर। 
उत्तर- नियमित तौर पर सेट प्रैक्टिस करें। कम से कम प्रत्येक दिन दो सेट जरूर बनाएं। 

ऐसा होगा प्रश्नों का प्रारूप  : 
पेपर- ।  समान्य अध्ययन, समान्य विज्ञान नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जाँच से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के दोनों पेपर के प्रत्येक में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिनके लिए प्रत्येक में 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 मार्क्स काटे जाएंगे। 

हिन्दी में पास होना अनिवार्य 
सामान्य हिन्दी में व्याकरण से संबधी प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे- वाक्य की शुद्धि - अशुद्धि समानार्थक - विपरितार्थक शब्द मुहावरे, लोकोक्तियाँ, संधि, समास पर्यायवाची शब्द अनेक शब्द के लिए एक शब्द इत्यादि-हालांकि यह पेपर सिर्फ क्वालीफाइंग एवं अंतिम मेरिट में इसके अंक नहीं जोड़े जाएंगे। अगर कोई अभ्यर्थी इसमें पास नहीं होता है तो पेपर- ।। की उसकी कॉपी जांच नहीं की जायेगी और उसे फेल घोषित कर दिया जायेगा। इसलिए इसपर विशेष नहीं किन्तु ध्यान देने की जरूरत है। अभ्यर्थियों को चाहिए की प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा इसे जरूर दें। 

पेपर-।। में समान्य अध्ययन के अंतर्गत ही सभी चीजें अर्थात इतिहास, भूगोल, इत्यादि आ जाती हैं, लेकिन इनका वर्णन आयोग द्वारा अलग से भी किया गया है तो अभ्यर्थियों को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। सामान्य अध्ययन के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान में नवीनतम, बड़ा छोटा, प्रथम, समाचार एजेंसी, संसद से संबंधित प्रश्न अर्थात परंपरागत प्रश्न होगें जिन्हें अभ्यर्थी किसी भी अच्छे सामान्य ज्ञान की किताब के अंक में दिये गये। विविध से तैयार कर सकते हैं। जो उन्हें लगभग 3-4 नंबर देगा। सामान्य विज्ञान के अंतर्गत अभ्यर्थियों को भौतिकी, रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान पर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि इनके प्रश्न कॉन्सेप्ट आधारित होते हैं। 

इनसे पूछे जा सकते हैं सवाल 
भारतीय इतिहास में प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक तीनों से प्रश्न पूछे जाएंगे। नागरिक शास्त्र के अंतर्गत संविधान एवं आधुनिक तीनों से प्रश्न पूछे जाएंगे। नागरिक शास्त्र के अंतर्गत संविधान एवं राजव्यवस्था से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही भारतीय भूगोल के प्रश्न भी होंगे। 

गणित पर देना होगा विशेष ध्यान 
गणित वाला भाग सिविल सर्विसेज के अभ्यर्थियों को परेशान करता है, क्योंकि उनका गणित अभ्यास कमजोर होता है। इसलिए जितना गणित अच्छा है वे प्रैक्टिस करते रहें एवं कम से कम लाभ- हानि, प्रतिशत, नंबर सिस्टम, एलसीएम, एचसीएफ, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज रेल संबंधित प्रश्न, जरूर तैयार कर लें। मानसिक क्षमता के प्रश्नों के लिए थोड़ा सा ध्यान और प्रैक्टिस किया जाये तो सारे में सारे प्रश्न सही- सही बनाये जा सकते हैं। 

इतिहास
1. आधुनिक भारत 2. प्राचीन भारत 3. मध्यकालीन भारत
विज्ञान
(क) भौतिक विज्ञान 1. प्रकाश 2. ऊष्मा 3.आधुनिक भौतिकी
(ख) रासायन विज्ञान 1. आवर्त सारणी, 2. परमाणु संरचना 3. धातु एवं अधातु
(ग) जीव- विज्ञान
(घ) विज्ञान- प्रोद्योगिकी
(ड़) पर्यावरण- परिस्थितिकी 1. प्रमुख प्रोटोकँल 2. जैव अभ्यारण

संविधान
1. संवैधानिक विकास 
2. प्रमुख अनुच्छेद
3. राष्ट्रपति 
4. राज्यपाल
5. मौलिक अधिकार
6. मौलिक कर्त्तव्य

भारत का भूगोल
1.भौगोलिक संरचना 2. नदी/पवर्त/ मिट्टी/ झील 3. प्रमुख उद्योग एवं जैविक उद्यान 4. जनगणना            

अर्थशास्त्र
1. नवीनतम् बैंकिंग व्यवस्था आरबीआई, टैक्स, रोजगार 

रिजनिंग/ गणित के प्रश्न
1. लगातार प्रयास/ अधिक से अधिक सेट का अभ्यास
2. प्रश्न की प्रकृति के आधार पर 

1. आधुनिक भारत/ पर्यावरण का अध्ययन 
2. रासायन विज्ञान
3. भौतिक विज्ञान
4. जीव. विज्ञान
5. अधिक से अधिक वस्तुनिष्ट प्रश्नों का अभ्यास करें। 
6. समसमायिकी के प्रश्नों को भी ध्यान पूर्वक देख लें।
7. अर्थशास्त्र के प्रश्नों को भी ध्यानवपूर्वक  देख लें।

1. दो से तीन बच्चों का समूह बनाकर अध्ययन करें-
2. कम से कम प्रतिदिन तीन सेट बनाएं। 
3. बिहार के मुख्य बातों पर एक नजर डालें। 
4. उत्सव, नृत्य, गायन शैली, चित्रकला, महान विभूति पर एक नजर जरूर डालें। 
5. प्रचीन, मध्यभारत एवं आधुनिक चित्रकला तथा स्थापत्य कला को देख लें।
6. भारत के अंदर विद्मान महत्वपूर्ण मंदिर उसकी शैली और विशेषता देख लें। 
7. विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटना/ संधि और युद्धों को देख लें। 
8. नियमित आधा घंटा योग करें। 
9. किसी भी प्रकार के अफवाह से बचें। याद रखें पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं है।