Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bihar Aaj Tak My Axis India Exit Poll 2024 Seats for NDA and INDIA

Bihar Exit Poll 2024:  आजतक माय एक्सिस एग्जिट पोल में NDA की घट रही सीटें, आरजेडी-कांग्रेस को फायदा

Bihar Aaj Tak My Axis India Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग हो चुकी है। आज तक-माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में बिहार में भाजपा और एनडीए को बहुत फायदा होता दिखाई दे रहा है।

Deepak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 1 June 2024 03:37 PM
share Share

Bihar Aaj Tak My Axis India Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटिंग हो चुकी है। आज तक और माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में बिहार में भाजपा और एनडीए को काफी फायदा होता दिखाई दे रहा है। आज तक-माय एक्सिस इंडिया के सर्वे के मुताबिक बिहार में एनडीए को 40 में से 29 से 33 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा इंडिया को मात्र 7 से 10 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। 2019 के मुकाबले एनडीए को नुकसान जबकि आरजेडी-कांग्रेस महागठबंधन को फायदा होता दिख रहा है। 2019 में एनडीए ने 39 और इंडिया गठबंधन को 1 सीट मिली थी।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज शाम को सातवें और आखिरी चरण के चुनाव संपन्न हुए हैं। इसके बाद अलग-अलग एजेंसियों ने विभिन्न प्रदेशों के लिए एग्जिट पोल जारी किए हैं। इसी कड़ी में बिहार के लिए आज तक माय एक्सिस इंडिया का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में बिहार की 40 सीटों में से एनडीए को 29 से 33 और इंडिया गठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने का दावा किया गया है। पार्टी वाइज आंकड़ों की बात करें तो भाजपा के लिए 13 से 15, कांग्रेस को 1 से 2, जेडीयू को 9 से 11, आरजेडी को 6 से सात और एलजेपी (आरवी) को पांच सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

बिहार में सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में नालंदा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) संसदीय क्षेत्र में शाम छह बजे मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया और इस दौरान लगभग 50.56 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सीईओ एचआर श्रीनिवासन ने शनिवार को सातवें और अंतिम चरण के लोकसभा चुनाव में नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, आरा, बक्सर, काराकाट और सासाराम (सु) संसदीय क्षेत्र में मतदान की समाप्ति के बाद बताया कि शाम छह बजे तक इन आठ लोकसभा क्षेत्रों में 50.56 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें