Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Bharat Jodo Nyay Yatra This gentleman with glasses is standing Farmer recites couplet to Rahul in Bihar applause rang out

Bharat Jodo Nyay Yatra: 'ये जो साहब चश्मे वाले खड़े हैं...' राहुल गांधी को किसान ने सुनाया शेर, बज पड़ीं तालियां

पूर्णिया में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने किसानों से संवाद किया। इस दौरान एक किसान ने राहुल को शेर सुनाया। जिस पर जमकर तालियां बजी। वहीं राहुल ने भी किसानों का दुख-दर्द सुना।

Sandeep लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णियाTue, 30 Jan 2024 07:26 AM
share Share

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में चल रही है। आज पूर्णिया में राहुल गांधी ने किसानों से संवाद  किया। और उनकी समस्या सुनी।इसी  दौरान एक ऐसा वाकया हुआ कि कांग्रेसी नेताओं की हंसी छूट गई। संवाद के दौरान एक किसान ने राहुल गांधी को शेर सुनाया। लेकिन उससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश को देखते हुए कहा कि ये जो साबह चश्मे वाले खड़े हैं। इन्हें मैं बहुत करीब से जानता हूं। ये सुनते ही सभी कांग्रेस नेता हंस पडे़।

किसान ने शेर अर्ज करते हुए कहा कि आप आए हमारे घर, कुदरत खुदा की देखिए। कभी हम अपने को देखते हैं। कभी आपको देखते हैं। जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोग तालियां बजाने लगे। 

किसानों से संवाद के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं यहां खोखली बातें नहीं कर रहा हूं। हमने किसानों का 72,000 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया था। हम भूमि अधिग्रहण बिल लेकर आए थे। जब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी सरकार थी तो हमने उपज की सही कीमत दी थी। हमने किसानों के लिए काम किया है और हम आने वाले समय में भी काम करेंगे। 

इससे पहले अररिया में राहुल गांधी सहित अन्य वरीय कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी और अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्णिया के लिए रवाना हो गये। उनके साथ सैकड़ो गाड़ियों का काफिला चल रहा था। करीब सवा 9 बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्णिया जिले में प्रवेश कर गई। पूर्णिया जिले सहित प्रदेश के वरीय कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें