Hindi Newsबिहार न्यूज़Bhabhi fell in love with Devar and got married angry nephew killed uncle and threw dead body in well

भाभी का देवर पर आया दिल और रचा ली शादी, गुस्साए भतीजे ने चाचा को मारकर फेंका

पति की मौत के बाद महिला ने अपने देवर से शादी रचा ली तो इससे उसका बेटा नाखुश था। उसने अपने चाचा पर एक बार गोली भी चलाई थी। हाल ही में जब उसकी मां की मौत हुई तो उसने चाचा को मारकर कुएं में फेंक दिया।

भाभी का देवर पर आया दिल और रचा ली शादी, गुस्साए भतीजे ने चाचा को मारकर फेंका
Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 22 March 2024 05:02 PM
हमें फॉलो करें

बिहार के मुंगेर से एक शख्स की उसके भतीजे द्वारा ही हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कासिम बाजार के मनियाचौराहा निवासी 32 वर्षीय विक्की कुमार शर्मा की उसके भतीजे राजा कुमार ने ही गला दबाकर हत्या कर दी। फिर सबूत छिपाने के मकसद से शव को बोरे में बंद कर घर से 200 मीटर दूर स्थित एक कुएं में फेंक दिया। दरअसल, विक्की ने राजा की मां यानी कि अपनी मां से शादी कर ली थी। इससे राजा नाखुश था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसने अपने चाचा सह सौतेले पिता की हत्या कर दी।

विक्की पांच दिन से लापता था। हालांकि परिजन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाना में दर्ज नहीं कराई थी। शुक्रवार सुबह मनियाचौराहा में संजय मंडल के घर के समीप स्थित कुआं से दुर्गंध की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुआं से बोरे में बंद शव बरामद किया। मृतक के पिता अशोक शर्मा सहित अन्य परिजनों ने विक्की कुमार शर्मा की पहचान की। इस संबंध में कासिम बाजार थाना में मृतक के पिता अशोक शर्मा के बयान पर हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें मृतक के भतीजे सह सौतेले पुत्र राजा कुमार को आरोपी बनाया गया है। 

मामले में डीएसपी ने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर कासिम बाजार थाना में हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतक विक्की शर्मा के बड़े भाई दीपक शर्मा की मौत करीब 15 वर्ष पहले हो गई थी। सोनी देवी को छह पुत्र और एक पुत्री है। भाई की मौत के दस वर्ष बाद विक्की ने विधवा भाभी सोनी देवी से पांच वर्ष पूर्व शादी कर ली थी। शादी के बाद विक्की किराये के मकान में सोनी देवी और बच्चों को रखता था। लेकिन इस शादी से सोनी देवी का पुत्र राजा कुमार नाखुश रहता था। इसको लेकर राजा ने पूर्व में विक्की शर्मा पर गोली भी चलाई थी।

मां की मौत के लिए चाचा को जिम्मेदार मान कर दी हत्या
मृतक के पिता अशोक शर्मा ने पुलिस को बताया कि सोनी देवी 11 मार्च को अपने भाई की शादी में खड़गपुर गई थी। वहां हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। सोनी देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई लेकिन उसकी मौत के लिए सोनी देवी का पुत्र राजा कुमार अपने सौतेले पिता सह चाचा विक्की कुमार शर्मा को जिम्मेदार मानता था। सोनी की मौत के दो दिन बाद राजा ने विक्की को धमकी दी थी कि उसे जिंदा नहीं रहने देगा। इसके बाद विक्की शर्मा 17 मार्च से घर से गायब था।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें