Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़Akshara Singh may be arrested Bihar Police pasted notice at Bhojpuri actress Patna house

अरेस्ट होंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ? पुलिस ने घर पर हाजिर होने का नोटिस चिपकाया

बताया जा रहा है कि इस केस में मुन्ना शुक्ला समेत अन्य आरोपियों ने तो कोर्ट से जमानत ले ली थी। मगर अक्षरा सिंह ने बेल नहीं ली। इस कारण पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस चिपकाया है और हाजिर होने को कहा है।

Jayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटनाFri, 11 Nov 2022 07:20 AM
share Share

मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पुलिस ने एक नोटिस चिपका दिया। नोटिस में उन्हें कोर्ट में हाजिर होने के लिए कहा गया है। अगर वह हाजिर नहीं होती हैं, तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार भी कर सकती है। पोस्टर वैशाली पुलिस ने चिपकाया है। यह मामला पिछले साल का है, जब अक्षरा सिंह मुन्ना शुक्ला के घर कार्यक्रम में शिरकत करने गई थीं और वहां फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर 2021 में बाहुबली मुन्ना शुक्ला के भतीजे के उपनयन संस्कार में अक्षरा सिंह को प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था। अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में सरेआम फायरिंग की गई। इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने मुन्ना शुक्ला के साथ उनकी पत्नी, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

बताया जा रहा है कि इस केस में मुन्ना शुक्ला समेत अन्य आरोपियों ने तो कोर्ट से जमानत ले ली थी। मगर अक्षरा सिंह ने बेल नहीं ली। इस कारण पुलिस ने अब उनके घर पर नोटिस चिपकाया है। 

अरेस्ट होंगी अक्षरा सिंह?

इस संबंध में लालगंज थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि देसरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा यह नोटिस पिछले महीने की 25 तारीख को चस्पा किया गया था। वे जिस समय घटना हुई थी, उस समय लालगंज में ही एसआई के पद पर पदास्थापित थे। घटना के दौरान वे केस के आईओ थे। अभी भी वही केस के आईओ हैं।

बताया जा रहा है कि अक्षरा सिंह अगर कोर्ट में हाजिर नहीं होती है तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उनकी गिरफ्तारी या कुर्की हो सकती है। अक्षरा सिंह अभी मुंबई में हैं, जरूरत पड़ी तो एक टीम वहां भेजी जाएगी। फिलहाल अक्षरा की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह कोई शातिर अपराधी नहीं : वकील 

अक्षरा सिंह के वकील अमरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया से इश्तेहार चिपकाए जाने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि अक्षरा सिंह की एंटी सिपेटरी बेल के लिए कोर्ट में आवेदन किया हुआ है। इस पर 17 नवंबर को सुनवाई होनी है। अक्षरा सिंह एक प्रसिद्ध कलाकार है। वो कोई शातिर अपराधी नहीं हैं। वो अपने कला का प्रदर्शन करने आई थीं, जिस दौरान हर्ष में फायरिंग हुई। वकील ने कहा कि वे नोटिस के बारे में जानकारी लेंगे, उसके आधार पर आगे की कार्यवाही करेंगे।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें