Notification Icon
Hindi Newsबिहार न्यूज़A thunderbolt fell on a school in Bihar More than two dozen girl students injured chaos in the hospital

बिहार में स्कूल पर गिरा ठनका; दो दर्जन से ज्यादा छात्राएं घायल, परिजन बेहाल, अस्पताल में अफरातफरी

बिहार में मॉनसून जमकर बरस रहा है, लेकिन बारिश के साथ आसमानी आफत भी बरस रही है। भोजपुर जिले में एक स्कूल पर ठनका गिरने से दो दर्जन छात्राएं घायल हो गईं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

Sandeep लाइव हिन्दुस्तान, भोजपुरThu, 11 July 2024 01:25 PM
share Share

बिहार के भोजपुर जिले इस वक्त की बड़ी आ रही है। जब एक स्कूल पर ठनका गिर गया। जिसमें 2 दर्जन से ज्यादा छात्राएं घायल हो गई हैं। पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। घटना तरारी के बड़कागांव प्लस टू विद्यालय की है। घायल छात्राओं को तरारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की कम संख्या में ड्यूटी होने से अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं छात्राओं के परिजन भी बेहाल हैं, कई छात्राओं को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया है।

आपको बता दें बिहार में लगातार हो रही बारिश खे चलते कई जिलों से ठनका गिरने से लोगों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे में अलगल-अलग जिलों में 11 लोगों की जान ठनका गिरने से गई है। और अब भोजपुर के स्कूल पर वज्रपात होने से कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें