Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWomen Dialogue Empowers Rural Women in Siwan Addressing Social and Economic Issues

महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझाव सुने जा रहे

सीवान में महिला संवाद का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी सामाजिक, आर्थिक आकांक्षाओं को समझना है। विभिन्न पंचायतों में आयोजित संवाद में महिलाओं ने वृद्धा पेंशन, आवास योजना,...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 11 May 2025 12:35 PM
share Share
Follow Us on
 महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझाव सुने जा रहे

सीवान। महिला संवाद का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना व उनकी सामाजिक, आर्थिक आकांक्षाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना। गोरियाकोठी प्रखंड के बीपीआईयू कार्यालय में महिला संवाद में बीडीओ ने महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। बसंतपुर प्रखंड के बलथरा पंचायत में रौशनी ग्राम संगठन में महिला संवाद में महिलाओं ने योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ सामुदायिक विकास से जुड़े मुद्दे भी उठाए। रघुनाथपुर प्रखंड के सोनबरसा चकरी पंचायत में विश्वास ग्राम संगठ में पहले सत्र में महिला संवाद कार्यक्रम संपन्न हुए। हुसैनगंज प्रखंड के हबीबनगर पंचायत में काली जीविका ग्राम संगठन, भगवानपुर हाट, दरौंदा, हसनपुरा प्रखंड के दईपुर पंचायत में गीता ग्राम संगठन ने संवाद आयोजित किया।

बहरहाल, महिला संवाद में महिलाओं ने वृद्धा पेंशन, आवास योजना, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, नल-जल योजना, आंगनबाड़ी सेवाओं व कौशल विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की। जीविका सीवान के अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न पंचायतों में महिलाएं न केवल सरकार की योजनाओं को समझ रही हैं, बल्कि उनकी गुणवत्ता व पहुंच को लेकर गंभीर सवाल भी उठा रही हैं। महिला संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक प्रतिनिधि तत्परता से कार्य कर रहे हैं। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि महिला संवाद अब एक नीति संवाद मंच के रूप में उभर रहा है, जहां, ग्रामीण महिलाएं विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें