Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWoman Assaulted for Refusing to Open Room Lock in Bhagwanpur Hat

रूम का ताला खोलने से इनकार करने पर महिला के साथ मारपीट

भगवानपुर हाट के बड़कागांव में एक महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि जब महिला ने रूम का ताला खोलने से इनकार किया, तो पांच लोगों ने उसे पीटा और 90 हजार रुपये के गहने लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 4 May 2025 03:03 PM
share Share
Follow Us on
रूम का ताला खोलने से इनकार करने पर महिला के साथ मारपीट

भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के बड़कागांव में रूम का ताला खोलने से इनकार करने पर एक महिला के साथ मारपीट की गई है। घटना गुरुवार की है। इस मामले में खटाई महतो की पत्नी समता देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही पांच लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें सत्येन्द्र कुमार राम, विद्या महतो, सुनील महतो, भगवान प्रसाद व शिवजी साह शामिल हैं। उसने कहा है कि ये सभी लोग उसके घर पर पहुंच एक रूम का ताला खोलने को कहा। जब उसने इसका विरोध किया तो विद्या महतो मारपीट करने लगे। वे लोग मारपीट करते हुए 40 हजार रुपए मूल्य का झुमका तथा 50 हजार रुपये मूल्य का सोने का चैन छीन कर चले गए और उसके साथ गलत दुर्व्यवहार किया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें