Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWeather Change Alert Farmers Concerned as Rain and Thunder Predicted in Siwan

मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी, किसान परेशान

सीवान में मौसम में बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है, जिससे किसान परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल तक हल्की वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है। यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सारण समेत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 15 April 2025 03:36 PM
share Share
Follow Us on
 मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी, किसान परेशान

सीवान, हिप्र। जिले में मौसम में बदलाव होने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है। इससे किसान परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मध्य भागों से झारखंड होते हुए उत्तर तटीय ओडिशा तक एक द्रोणिका का प्रभाव बना हु्आ है। वहीं, 16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में विक्षोभ की संभावना है। इन सभी मौसमी कारकों के कारण सीवान के साथ-साथ अन्य जिलों में मौसम में 19 अप्रैल तक गरज-तड़क के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी भी है। अगले 24 घंटे के दौरान मेघ गर्जन, बिजली गिरने व 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, सीवान से सटे सारण सहित अन्य जिलों में सोमवार को मेघ गर्जन के साथ हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई। इससे किसान सहम गए हैं। आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे रात में लोगों को ठंड का अहसास फिर से होना शुरू हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें