घर वापस लौट रहे दो युवक दुर्घटना में घायल
सिसवन के ताजपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों में ग्यासपुर गांव के उमेश सिंह का पुत्र विकास कुमार और अवध किशोर सिंह का पुत्र रघुवीर कुमार शामिल हैं।...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 22 Feb 2025 01:35 PM

सिसवन। थाना क्षेत्र के सिसवन - ताजपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल युवक ग्यासपुर गांव के उमेश सिंह का पुत्र विकास कुमार व अवध किशोर सिंह का पुत्र रघुवीर कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।