बड़हरिया में किसानों को दिया प्रशिक्षण
बड़हरिया में नव पदस्थापित कृषि अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में विभिन्न कृषि विषयों पर जानकारी प्रदान की गई, जिसमें मछली पालन, मुर्गी पालन, और महिला खाद्य सुरक्षा...

बड़हरिया। कृषि विभाग में नव पदस्थापित प्रशिक्षुक अनुमंडल कृषि पदाधिकारी उप परियोजना निदेशक (आत्मा)सहायक निदेशक शस्य सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी का बड़हरिया प्रखण्ड में प्रशिक्षण सह प्रक्षेत्र भ्रमण कार्य बड़हरिया प्रखंड के नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी, रवि शंकर सिन्हा प्रखंड तकनीकी प्रबंधक तथा सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक के नेतृत्व में एवम पंचायत के कृषि समन्यवक और किसान सलाहकार की उपस्थिति में कराया गया। जइसमें सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक के नेतृत्व में सर्वप्रथम नवनियुक्त प्रशिक्षक प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी -आदित्य प्रताप पांडेय,बृज किशोर कुमार कुशवाहा,रंजन कुमार कुशवाहा, मनीष कुमार मौर्या, यदुनंदन वर्मा को कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के रोहड़ा खुर्द गांव में गठित शिव शक्ति फिसरीज कृषक हित समूह के अध्यक्ष और प्रखण्ड किसान सलाहकार समिति (आत्मा)के अध्यक्ष शक्ति सिन्हा आदर्श के फार्म जैसे मछली पालन, रंगीन मछली पालन,मुर्गी पालन, बकरी पालन, अंडा उत्पादन, बायोफलाक मछली पालन,हीचरिंग, पशुओं के लिए चारा सामान्य और हाइड्रोपोनिक विधि से लगाया गया सहित अन्य फार्म के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त किया और शक्ति सिन्हा आदर्श द्वारा दिखाया गया और समझाया गया। उसके बाद सुंदरपुर पंचायत के सुंदरी गांव में महिला खाद्य सुरक्षा समूह गठन कैसे किया जाता है, इसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की गई। उसके बाद पडरौना खूर्द पंचायत के पडरौना गांव में मड़ूआ, आलू, रामदाना,मूंग, और 8 फिट केले के गोद की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त किया। उसके बाद कोरिगावा पंचायत के हरदिया गांव में हरदिया महिला खाद्य सुरक्षा समूह के अध्यक्ष कृपा देवी सहित सदस्य रंभा देवी सरस्वती देवी की उपस्थिति में ओएस्टर मशरुम उत्पादन के बारे में तथा समूह के कार्य के बारे मे भी विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।