Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsShri Ram Katha Mahayagya and Annual Festival Held in Maharajganj

भारत भूमि पर भरत जैसे भाई व मर्यादा पुरूषोत्तम राम की जरूरत : संदीपाचार्य

महाराजगंज में रामेश्वर धाम शिव मंदिर परिसर में श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। स्वामी संदीपाचार्य जी ने भाईचारे और नारी के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 22 Feb 2025 01:52 PM
share Share
Follow Us on
 भारत भूमि पर भरत जैसे भाई व मर्यादा पुरूषोत्तम राम की जरूरत : संदीपाचार्य

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल रामेश्वर धाम शिव मंदिर परिसर में श्रीराम कथा ज्ञान महायज्ञ एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया है। महायज के प्रथम दिन मानस मधुकर कथा प्रवक्ता स्वामी संदीपाचार्य जी महाराज ने कहा कि आज के समय में भारत भूमि पर भरत जैसे भाई व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जरूरत है। भरत न होते तो रामायण में भी महाभारत होता। महाभारत में भरत जैसा भाई होता तो महाभारत नहीं होता। उन्होंने कहा कि भाई से भाई की लड़ाई हमारी संस्कृति को कमजोर कर रही है। हमारी परंपरा भाइयों के बीच दीवार खड़ी करने की नहीं मिलाप की है। उन्होंने कहा कि कभी भी नारी का अपमान नहीं करना। नारी का सम्मान जिस घर में होता है, वहां देवताओं सहित लक्ष्मी का वास होता है। जहां नारी का सम्मान नहीं होता उस घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है। जब भी मनुष्य अधर्म की ओर बढ़ता है तब नारी ही पुत्री, माता, पत्नी व मित्र के रूप में सही सलाह देती है। शास्त्रों में वर्णित है की घर में महिला का आदर हो तो समस्याओं को उस घर में स्थान नहीं मिलता है। नारी के सम्मान से घर में लक्ष्मी को बुलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। बल्कि, उस घर की महिला ही लक्ष्मी का रूप होती हैं। उन्होंने कहा कि हमें माता - पिता की सेवा करनी चाहिए। माता - पिता के जीवित रहते किसी तीर्थ या धाम पर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, माता - पिता के चरणों में चारों धाम व सभी तीर्थ समाहित हैं। कार्यक्रम के अंत में ओम दीपक आर्ट्स के कलाकारों ने जीवंत झांकी प्रस्तुत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें