Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsShab-e-Barat Celebrated with Reverence in Hasanpura by Muslim Community

हसनपुरा में अकीदत के साथ मना शब-ए-बरात

हसनपुरा में मुस्लिम समुदाय ने शब-ए-बारात को श्रद्धा के साथ मनाया। रात में मस्जिदों और कब्रिस्तानों को रोशनी से सजाया गया। लोग कब्रों पर जाकर दुआएं मांगी और इबादत की। कई गांवों में बच्चों से लेकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 15 Feb 2025 12:13 PM
share Share
Follow Us on
हसनपुरा में अकीदत के साथ मना शब-ए-बरात

हसनपुरा। प्रखंड व नगर पंचायत के इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा गुरुवार की रात शब-ए- बारात अकीदत के साथ मनाया गया। शाम होते ही क्षेत्र की सभी मस्जिदों व कब्रिस्तानो को दूधिया रौशनी से सजाया गया। मुस्लिम भाइयों ने कब्रिस्तानों में जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर चिराग़ रौशन कर दुआए मगफिरत की। बच्चे, बूढ़े व नौजवान सभी कब्रिस्तानों में जाकर चिराग रौशन किए। वहीं महिलाओं में भी इबादत देखी गई। कुरआन की तिलावत की गई। यह नजारा उसरी खुर्द, उसरी बुजुर्ग, हसनपुरा, शेखपुरा, निजामपुर, सरैयां, खाजेपुर, सेमरी, अरंडा, जलालपुर, रजनपुरा, गायघाट, लालनचक, करमासी, लहेजी, हरपुरकोटवा, पियाउर, विश्वंभरपुर सहित अन्य गांव में देखने को मिला। वहीं सभी घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट हलवे बनाकर फातेहा के साथ शुरुआत की गई। उलेमाओं ने एक से एक तकरीर, नात व कलाम को पढ़ा। उलेमाओं ने बताया कि यह पूरी रात इबादत की होती है। मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा कर जीवन में किए गए गुनाहों की माफी मांगी। वहीं दूसरे दिन लोगों ने रोजा रखा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें