Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSevere Heat Persists in Siwan Despite Cloud Cover Forecast

अगले चार दिनों तक आसमान में बादल के बावजूद रहेगी गर्मी

सीवान में मौसम विभाग ने बताया कि अगले चार दिनों तक आसमान में बादलों का आना-जाना रहेगा, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री के आसपास रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, और...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 11 May 2025 12:37 PM
share Share
Follow Us on
अगले चार दिनों तक आसमान में बादल के बावजूद रहेगी गर्मी

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार से आसमान में अगले चार दिनों तक बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। लेकिन गर्मी से लोगों को विशेष राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान बादल छाए रहने के बाद भी 38-40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। वहीं अगले चार दिन बाद फिर से आसमान से सूर्य तापमान उगलेगा। इससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इधर बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। गौर करने वाली बात है अप्रैल के अंत और मई के शुरूआती सप्ताह तक लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। क्योंकि उस समय बारिश और हवा का बीच-बीच में प्रकोप बना रहता था।

शुक्रवार को जिले में आसमान में बादल छाए रहे। लेकिन हवा में गर्मी के चलते तापमान में कोई गिरावट नहीं देखी गई। बाहर निकलने पर गर्म हवा की लपटें लोगों को जुलसा रही थी। वहीं दोपहर बाद बादल आने से बारिश जैसा मौसम लगा। लेकिन, कहीं भी बारिश नहीं हुई। आंधी और तेज हवा की स्थिति बन सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें