Rising Temperatures in Siwan Maximum Hits 39 C Health Advisory Issued मार्च के आखिरी सप्ताह में ही दिखने लगा गर्मी का प्रकोप, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRising Temperatures in Siwan Maximum Hits 39 C Health Advisory Issued

मार्च के आखिरी सप्ताह में ही दिखने लगा गर्मी का प्रकोप

सीवान/रघुनाथपुर, एक संवाददाता। हत्या मामले में एसपी अमितेश कुमार ने की जांचहत्या मामले में एसपी अमितेश कुमार ने की जांच

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 28 March 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
 मार्च के आखिरी सप्ताह में ही दिखने लगा गर्मी का प्रकोप

सीवान/रघुनाथपुर, एक संवाददाता। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को अचानक से बढ़ा अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। डॉक्टरों द्वारा इस तरह के मौसम में लोगों को सफेद या हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। गुरुवार की गर्मी भी इतनी के लोगों के हलक पल-पल सूख रहे थे। अचानक से बढ़ी गर्मी की वजह से लोग परेशान हो गए। सुबह में मौसम ठीक ही था। हवा तेज चलने से बिजली की आपूर्ति शाम तक ठप रही। बच्चे शाम 4 बजे स्कूल से छूटे तो पेड़ की छांव-छांव होते अपने घर गए। बाजार गए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी से बचने के लिए लोग ठंडा पेय पदार्थ का उपयोग कर रहे थे। 25 किमी की रफ्तार से बह रही हवा गुरुवार को पछुआ हवा 24 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। तेज धूप और पछुआ हवा के कारण दोपहर में लोग कम ही निकल सड़कों पर उड़ती धूल राहगीरों और बाइक चालकों को परेशान कर रही है। इधर, जिले में कई जगहों पर आग की घटनाओं से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की सूचना है। इधर, तेज धूप एवं पछुआ हवा ने किसानों को चिंतित कर दिया है। इधर, गेहूं पकने के बाद कुछेक जगह इसकी कटनी शुरू हो गई है। जिले में करीब 20 फीसदी गेहूं की फसल अभी भी हरी है। इस वजह से दाना पककर अभी तैयार नहीं है। बढ़ती गर्मी को लेकर सबकी सतर्कता जरूरी गर्मी बढ़ने से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। रघुनाथपुर के रेफरल अस्पताल प्रभारी और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि शरीर में पानी की मात्रा कम ना हो और खानपान सही रहे। इस दौरान हल्का भोजन करें। अधिक तेल, घी, मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है। बाहर की चीजों व फास्ट फूड का सेवन ना करें। बीपी, शुगर की नियमित जांच कराते रहें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।