Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRising Cyber Fraud Cases in Guthni Police Initiatives to Raise Awareness

गुठनी: साइबर ठगी के लगातार शिकार हो रहे हैं लोग

गुठनी में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पुलिस ने 10 पंचायतों में साइबर ग्रुप बनाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया है। लोग अपने स्मार्टफोनों के माध्यम से ठगी का शिकार हो रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानMon, 21 April 2025 07:06 PM
share Share
Follow Us on
गुठनी: साइबर ठगी के लगातार शिकार हो रहे हैं लोग

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड में इन दिनों साइबर ठगी का मामला लगातार सामने आ रहा है। जहां बदलते परिवेश में साइबर ठगी का तरीका भी बदल गया है। वही इस हाईटेक जमाने के लोग अधिक से अधिक साइबर ठगी के शिकार होते जा रहे हैं। इसका सहज अंदाजा थाने और साइबर सेल में शिकायत के साथ सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट देखकर इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि इसमें अधिकांशत मामले को कभी उजागर ही नहीं हो पाते। जहां प्रत्येक घरों में सभी सदस्यों के हाथ में स्मार्टफोन देखा जा सकता है। वही हर व्यक्ति का मोबाइल उसके खाते से भी कहीं ना कहीं लिंक है। जिसका फायदा उठाकर साइबर अपराध करने वाले आरोपी इन्हें खाता बंद होने, आधार से लिंक ना होने, पैन कार्ड को खाते से जोड़ने, खाते की राशि बताने, आवास का पैसा खाते में जाने और इसका ओटीपी भेजने का खेल करते हैं। हालाकी राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा इस ठगी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। सायबर ग्रुप बनाकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक पुलिस ने थाना क्षेत्र के 10 पंचायतों में साइबर ग्रुप बनाकर ग्रामीणों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ा है। इस साइबर ग्रुप के माध्यम से आस पास होने वाले अपराध, समाज में किसी तरह की वैमनस्यता, सोशल मीडिया पर अफवाह, सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट, साइबर ठगी के शिकार समेत कई सामाजिक बुराइयों को भी प्रचारित व प्रसारित करने का आह्वान किया गया है। इसके लिए सभी पंचायतों में पुलिस अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। क्या कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष बिकास कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा। पुलिस सायबर ग्रुप के माध्यम से लोगो को जोड़ रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें