Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsRice Procurement in Hasanpura 3983 60 MT Purchased by 11 PACS

हसनपुरा में 633 किसानों से 3983.60 एमटी धान की हुई खरीदारी

हसनपुरा प्रखंड में धान अधिप्राप्ति के तहत 11 पैक्सों द्वारा 3983.60 एमटी धान खरीदी गई। सहकारिता पदाधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि अंतिम तिथि 15 फरवरी है और वर्ष 2024-25 के लिए 4459.90 एमटी धान की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 16 Feb 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
 हसनपुरा में 633 किसानों से 3983.60 एमटी धान की हुई खरीदारी

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में धान अधिप्राप्ति के तहत एक व्यापार मंडल सहित 11 पैक्सों द्वारा 3983.60 एमटी धान की खरीदारी की गई। इस दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मिथलेश कुमार राम ने बताया है कि धान अधिप्राप्ति का अंतिम तिथि 15 फरवरी तक निर्धारित किया गया था, जहां हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र में वर्ष 2024-25 के तहत 4459.90 एमटी धान अधिप्राप्ति करने का लक्ष्य रखा गया था। वहीं धान अधिप्राप्ति कार्य के तीव्रता लाने एवं सीमांत और लघु किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान क्रय करने का निर्देश भी दिया गया था। जहां संबंधित पैक्स अध्यक्ष धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाने को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में लगातार किसानों से संपर्क कर उससे धान अधिप्राप्ति का कार्य किया। साथ ही, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी श्री कुमार ने बताया कि प्रखंड में एक व्यापार मंडल सहित 12 पैक्स चयनित हुए थे। लेकिन व्यापार मंडल सहित 11 पैक्सों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य प्रत्यक्ष रूप से किया गया, जहां प्रखंड क्षेत्र के 1161 किसान द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया था। वही 633 किसानों से धान अधिप्राप्ति कार्य के तहत 3983.60 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गई है। एक अरंडा पैक्स द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य नहीं किया जा रहा था, जहां संबंधित पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान अधिप्राप्ति नहीं करने से संबंधित आवेदन दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें