Police Ensure Peaceful Ram Navami Procession with Flag Marches रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPolice Ensure Peaceful Ram Navami Procession with Flag Marches

रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

रामनवमी पर्व के दौरान शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से मिलकर पर्व मनाने की अपील की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 4 April 2025 03:24 PM
share Share
Follow Us on
रामनवमी को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

पचरुखी, एक संवाददाता। रामनवमी पर्व पर आयोजित होने वाली जुलूस के दौरान इलाके में शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के ख्याल से पुलिस प्रशासन ने थाना क्षेत्र सभी संवेदनशील जगहों पर लगातार फ्लैग मार्च कर रही है। पचरुखी थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक, सहायक सराय थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और जीबीनगर थानाध्यक रितेश मंडल के नेतृत्व में पुलिस तीनों थाना क्षेत्र के बाजार के अलावा सभी संवेदनशील गांवों में गुरुवार को प्रशासन व पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मिलजुल कर रामनवमी पर्व मनाने तथा शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी जुलूस निकालने की अपील की। साथ ही पुलिस ने फ्लैग मार्च से असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश भी दिया, कि जुलूस के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष सन्नी कुमार रजक ने बताया कि असामाजिक तत्वों की पहचान कर निरोधात्मक कारवाई पहले ही की जा चुकी है। साथ ही, पुलिस का संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर है, ताकि जुलूस को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।