आगामी ईद पर्व को ले शांति समिति की बैठक
हसनपुरा में एमएच नगर थाना परिसर में ईद, चैती छठ और रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने सभी को पर्व आपसी...

हसनपुरा। एमएच नगर थाना परिसर में गुरुवार को ईद, चैती छठ व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने की, जबकि नेतृत्व थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने की। बैठक पद्व पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों को तीनों पर्व आपसी सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों से उनके क्षेत्र की समस्याओं व निकलने वाले जुलूस रूट के बारे में जानकारी ली। कहा कि पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावे गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।