Mumbai Police Investigates Passport Fraud in Siwan पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस पहुंची सीवान, एक हिरासत में, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsMumbai Police Investigates Passport Fraud in Siwan

पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस पहुंची सीवान, एक हिरासत में

सीवान में पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस ने एक साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लिया। युवक सैयद एहसान ने बताया कि उसने पासपोर्ट एक एजेंट से बनवाया था। मुंबई पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 28 March 2025 01:49 PM
share Share
Follow Us on
पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस पहुंची सीवान, एक हिरासत में

सीवान। पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस गुरुवार को शहर के नगर थाना पर पहुंची। स्थानीय पुलिस की मदद से थाना क्षेत्र के सिनेमा के समीप स्थित एक साइबर कैफे दुकानदार को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ भी की गयी। जिले में मुंबई पुलिस क्यों पहुंची थी और युवक को हिरासत में क्यों लिया है, इसकी स्पष्ट जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस नहीं दे रही है। वहीं, चर्चा है कि मुंबई के सहर थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक प्रकाश सेंडल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम जिले में पहुंची थी। बताया गया कि बीते दिनों मुम्बई एयर पोर्ट से सैयद एहसान नाम का एक युवक विदेश जाने की तैयारी में था। पासपोर्ट की जांच के दौरान कुछ गड़बड़ी सामने आने पर युवक से पूछताछ की गयी। उसने बताया है कि पासपोर्ट एक एजेंट से बनवाया है। इसके बाद पुलिस ने एजेंट सह साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।