गुठनी: चैती छठ के लिए गोला घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भींड
गुठनी में छठ पूजा के दौरान गोला घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया। घाटों पर छठव्रती फलों से भरे थाल लिए चल रही थीं और धार्मिक गीत गाए जा रहे थे। इस पर्व...

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित गोला घाट पर छठ पूजा के दौरान गुरुवार की शाम अर्घ्य देने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सजग दिखा। गोला घाट, मिश्र घाट, तीरबलुआ, ग्यासपुर घाटों पर भी सैकड़ो लोगों की कतारें लगी हुई थी। इस दौरान छठव्रती सर पर फलों से भरा लेकर आगे आगे चल रही थी। वहीं घाटों पर उनके द्वारा धार्मिक गीतों को भी गया जा रहा था। इस पर्व का महत्व ग्रामीण इलाकों में और नगर पंचायत के इलाकों में भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अधिकतर इलाकों में नहाए खाए से लेकर चैती छठ पर्व त्यौहार तेजी से बन रहा है। मौके पर चेयरमैन राजेश कुमार गुप्ता, प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह एएसआई पंकज कुमार एसआई गणेश चौहान, मुंशी हाशमी, लिटिल पांडेय समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे। दरौली प्रखंड मुख्यालय में भी पांचमदिरा और मलपुरवा घाटों पर छत भारतीयों की भीड़ लगी हुई थी। जिनको लेकर थानाअध्यक्ष रौशन कुमार,बीडीओ, दीप्ति सीखा सीओ विद्या भूषण भारती समेत आल्हा अधिकारी लगे हुए थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।