खेल शिक्षा से छात्र छात्राओं में अनुशासन का होता है विकास
गुठनी में मशाल 2025 खेलों का विद्यालय स्तरीय आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ कन्हैया लाल गुप्ता ने कहा कि खेलों से छात्रों में अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का विकास होता है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप...

गुठनी, एक संवाददाता। खेल व शिक्षा से छात्र छात्राओं में अनुशासन, प्रतिस्पर्धा, सहभागिता आदि गुणों का विकास होता है। उक्त बातें राजकीय मध्य विद्यालय सोहगरा के प्रधानाध्यापक डॉ कन्हैया लाल गुप्ता ने मशाल 2025 खेलो के आयोजन के मौके पर कहीं। राज्य एवं केन्द्र सरकार के संयुक्त तत्वावधान में मशाल 2025 खेलों का विद्यालय स्तरीय आयोजन शनिवार को किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दीप प्रज्ज्वन के उपरांत विद्यालय की नियोजित शिक्षिका बबिता सिंह ने फीते की गांठ खोल कर मशाल खेल 2025 का भव्य शुभारंभ किया। बच्चों ने दौड़ प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता आदि में अपनी पहचान बनाने का दमखम दिखाया। मशाल खेल 2025 के विद्यालय स्तरीय आयोजन का निर्देशन भाग्यश्री विशिष्ट शिक्षिका ने किया। मशाल खेल 2025 में रोहित ततवा, शिवम् मद्धेशिया, अंश कुमार, प्रशांत कुमार, अनूप कुमार, आर्यन राज, प्रियांशु कुमार, सुनील कुमार, अर्पिता कुमारी, पूजा ततवा, सृष्टि ततवा, आंचल कुमारी, खुशी कुमारी, अनिशा कुमारी, निशा कुमारी, संजना कुमारी, शिवानी कुमारी, सिमरन कुमारी, गुड़िया पटेल, मनीषा यादव, नीशु यादव, सलोनी कुमारी, सपना कुमारी आदि खेल प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अवधेश गोड़, फूलपति देवी, माया देवी, अजूबा खातून आदि कार्यालय सहायकों का सहयोग रहा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।