पंचायत स्तर तक संगठन को करेंगे मजबूत
शाद अली ने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत किया जायेगा। इसके लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जायेगा। मौके पर मुख्य अतिथि फैज सिद्दीकी ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संगठन को मजबूती प्रदान की...

सीवान। सीवान सदर प्रखंड के महादेव हकाम में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद अली ने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत किया जायेगा। इसके लिए सदस्यता अभियान भी चलाया जायेगा। मौके पर मुख्य अतिथि फैज सिद्दीकी ने कहा कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संगठन को मजबूती प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन काफी तेजी से विकास कार्यों में आगे बढ़ रही है। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, मनीष कुमार, गौतम शर्मा, महेश चौहान व विवेक कुमार आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।