जीविका ने 30 दिव्यांग समूहों का किया गठन
जीविका दरौंदा की टीम ने शुक्रवार को 30 दिव्यांग समूहों का गठन किया, जिसमें 153 दिव्यांग सदस्यों को जोड़ा गया। ये समूह दिव्यांग-जन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत बनाए गए हैं। प्रत्येक समूह को 50 हजार...

दरौंदा, एक संवाददाता। जीविका दरौंदा की टीम ने शुक्रवार को 30 दिव्यांग समूहों का गठन किया। जीविका प्रखण्ड कार्यालय दरौंदा की टीम द्वारा प्रखण्ड के सभी 17 पंचायतों में 30 दिव्यांग समूहों का गठन किया गया। जिसमे कुल 153 दिव्यांग सदस्यों को जोड़ा गया है| दिव्यांग समूहों में कम से कम पांच दिव्यांग सदस्य हो सकते है। जिसमे 02वर्ष से 80 वर्ष तक के दिव्यांग लोग समूह के सदस्य हो सकते है। उन सभी दिव्यांग समूहों का गठन के पश्चात विभिन्न बैंकों में बचत खाता भी खुलवाया जा रहा है। जीविका के माध्यम से प्रथम प्रक्रिमी निधि 50 हजार रुपया प्रति समूह दिया जाएगा। जिसको सदस्य अपने जीविकोपार्जन हेतु प्रयोग कर सकते है। उन सभी समूहों का बैंक में सीसीएल लोन भी कराया जाएगा। जिसमे प्रथम वर्ष 1 लाख 50 हजार रूपये दुसरे वर्ष 3 लाख रुपया तीसरे वर्ष 6 लाख रुपया विभिन्न बैंकों से जीविकोपार्जन हेतु दिव्यांग सदस्यों को दिलवाया जाएगा। जीविका प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक दरौंदा अमित प्रीतम ने बताया कि विगत एक माह से विशेष अभियान चलाकर इन 30 समूहों का गठन करवाया गया है। यह सभी दिव्यांग समूह, दिव्यांग-जन अधिकार अधिनियम 2016 के अंतर्गत बनाये गये है। इस अधिनियम के अनुसार बौद्धिक अक्षमता, मानसिक बीमारी, स्वलीनता, जीन तंत्रिका अवस्था, दृष्टिबाधित, अल्प दृष्टि, वाक् और भाषा दोष, श्रवण विकलांगता, गतिजनित अक्षमता, मस्तिष्क पक्षाघात, कुष्ठ रोग, वौनापन, मांसपेशीय दुर्विकास, एसिड हमला पीड़ित, मल्टिपल एक्सैले रोशिश, पार्किसन रोग, हिमोफिलिया, थेलेसिमिया, सिकल सेल रोग, विशिष्ट अदिगम अक्षमता, बहु विक्लांगता शामिल है। जीविका के जिला सामाजिक विकास प्रबंधक स्वराज मनोहर ने कहा कि जीविका का यह कदम भारत के संविधान सभी व्यक्ति के लिए समानता और न्याय को दर्शाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।