सिसवन रेफरल के डाक्टर गए हड़ताल पर ओपीडी सेवा ठप
सिसवन में रेफरल अस्पताल के सभी डॉक्टरों ने बायोमेट्रिक सिस्टम के विरोध में हड़ताल की। इस कारण ओपीडी सेवाएँ बाधित हुईं और मरीज निराश होकर लौट गए। डॉक्टरों का कहना है कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस में...

सिसवन। रेफरल अस्पताल सिसवन में बायोमेट्रिक सिस्टम के विरोध समेत अन्य मांगों को लेकर सभी डॉक्टर गुरुवार को हड़ताल पर चले गए। डाक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण ओपीडी सेवा बाधित हो गई। इसके कारण विभिन्न गाँव से रेफरल अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को निराश होकर वापस घर लौटना पड़ा। डॉक्टरों ने कहा कि बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाने में काफी परेशानी होती है। कभी-कभी मरीज देखने के बाद आपरेशन व अन्य काम की जल्दीबाजी में बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं बना पाते हैं। इसके कारण बायोमेट्रिक के आधार पर वेतन काट लिया जाता है। सरकार के स्तर पर अटेंडेंस के आधार पर ही वेतन दिया जाता है। इससे काफी परेशानी होती है। अस्पताल प्रबंधन के स्तर पर डाक्टरों की बेवजह कई जगहों पर ड्यूटी लगाई जाती है। ड्यूटी की कोई समय सीमा निर्धारित नहीं होती है। जब तक हम लोगों की समस्या उच्च अधिकारी नहीं सुनेंगे तब तक हम लोग कार्य का बहिष्कार करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।