राजकिशोर साइकिल से मां वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना
बड़हरिया के निवासी राजकिशोर महतो ने भक्ति और दृढ़ संकल्प के साथ साइकिल से वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा पर निकलने का निर्णय लिया है। यह यात्रा लगभग 5000 किलोमीटर की होगी, जिसमें कई राज्यों का दौरा किया...

बड़हरिया। मन के अंदर भक्ति और दृढ़ संकल्प हो तो तीर्थ यात्रा दर्शन करना बिलकुल आसान है। इसको चरितार्थ करते हुए प्रखंड के पडरौना निवासी राजकिशोर महतो साइकिल से वैष्णो देवी तीर्थ स्थान दर्शन के लिए रवाना होकर एक मिसाल कायम की है। ये तीर्थ यात्रा का सफर लगभग पांच हजार किलोमीटर का होगा, जो बिहार, यूपी, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, सहित कई राज्यों को पार कर देवी देवताओं से दर्शन कर एक उदाहरण कायम करेंगे। अपनी यात्रा की शुरुआत सुप्रसिद्ध जमुनागढ़ देवी मंदिर में पूजा - अर्चना ने बाद उदंतराय के बंगरा देवी मंदिर और थावे देवी मंदिर में पूजा -अर्चना कर की है। जो गोरखपुर के रास्ते अपने तीर्थ यात्रा के सफर के लिए रवाना हुए। जम्मू कश्मीर में पहले मां वैष्णो देवी दर्शन करने के बाद अयोध्या, काशी विश्वनाथ दर्शन करते हुए विंध्याचल तीर्थ दर्शन करेंगे। इसके बाद वह हरियाणा अघोरी चंचल नाथ से दर्शन कर तब वह बिहार पाने घर वापस लौटेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।