नए कृषि पदाधिकारियों को 12 विभागों का दिया जा रहा प्रशिक्षण
सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हत्या मामले में एसपी अमितेश कुमार ने की जांचहत्या मामले में एसपी अमितेश कुमार ने की जांचहत्या मामले में एसपी अमितेश कुमार ने की जांच

सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला कृषि कार्यालय में नव नियुक्त कृषि पदाधिकारियों को अलग-अलग विभागों में लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि वे कृषि से जुड़े सभी विभागों के कार्यों व चल रही योजनाओं को जान सकें। इस दौरान गुरुवार को राज्य खाद्य निगम परिसर में जिला प्रबंधक आसिफ इकबाल के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इसमें इनको जिला प्रबंधक द्वारा विभाग के प्रमुख तीन कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें धान अधिप्राप्ति और सीएमआर संग्रहण के साथ सीएमआर का भुगतान पर जानकारी दी गई। साथ ही किसान से धान खरीदारी पर भुगतान कॉपरेटिव विभाग द्वारा किया जाता है। बताया गया कि यहां से सीएमआर की राशि का भुगतान, गुणवत्ता की जांच, पीडीएस दुकानों तक खाद्यान्न पहुंचाने के साथ डीलरों को किए जाने वाले मार्जिंग मनी का भुगतान आदि विषयों पर फोकस किया गया। नए पदाधिकारियों अपने अनुभवों को बारीकी से उन्होंने शेयर किया। गौर करने वाली बात है कि जिला कृषि विभाग में 25 नए पदाधिकारी अपना योगदान 18 फरवरी दिया था। इनका प्रशिक्षण 30 मार्च तक अभी विभिन्न विभागों में चलेगा। इसके बाद प्रखंड और अनुमंडल में पदस्थापित किया जाएगा। बताते चलें कि कृषि विभाग द्वारा जिले की भौगोलिक स्थिति, बड़े पैमाने पर हो रहे फसलों के उत्पादन, परंपरागत विधि को छोड़ नए तकनीक विधि से खेती करने, इससे होने वाले फायदे के बारे में बताने आदि विषयों पर जानकारी दे चुका है। जिले के इन विभागों में लेना है प्रशिक्षण जिला कृषि विभाग में योगदान करने वाले नए पदाधिकारियों को 12 विभागों से प्रशिक्षण प्राप्त करना है। इसके अंतर्गत हम कृषि विभाग पशु एवं मत्स्य विभाग, लघु जल संसाधन, जल संसाधन, सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उद्योग विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, जिला उपभोक्ता संरक्षण विभाग, गाना उद्योग विभाग आदि शामिल है। कुल मिलाकर इन्हें कृषि से जुड़े सभी विभागों की जानकारी से परिपक्क करना है। तीन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी भी इनमें शामिल जिला कृषि विभाग में 25 पदाधिकारी योगदान दिए हैं। इसमें 22 प्रखंड कृषि पदाधिकारी, दो अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, एक सहायक निदेशक अनुमंडल के पद पर योगदान दिए हैं। प्रशिक्षण में जलज सिंह, यदुनंदन वर्मा, बृज किशोर कुशवाहा, रंजन कुमार कुशवाहा, अरुण कुमार मौर्य, अवधेश कुमार, अमित शेखर गणेश पांडे, विवेकानंद कुमार, आदित्य पल्लव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।