Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsConstruction Delay of Saryu River Bridge Connecting Ballia and Siwan

सीवान - बलिया को जोड़ने वाले चांदपुर पुल के पूरी होने की जगी आस

सीवान और बलिया के बीच सरयू नदी पर बन रहे पुल का निर्माण 8 वर्षों से अधूरा है। 2024 में पूरा होने का लक्ष्य था, लेकिन विभागीय लापरवाही और भौगोलिक समस्याओं के कारण कार्य में देरी हुई है। हाल ही में राशि...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 11 Feb 2025 01:44 PM
share Share
Follow Us on
 सीवान - बलिया को जोड़ने वाले चांदपुर पुल के पूरी होने की जगी आस

सिसवन। यूपी के बलिया के चांदपुर व सीवान के बीच सरयू नदी पर बनने वाला निर्माणाधीन पुल आठ बर्षो से अधुरा है। पुल के बनने से बिहार के सीवान व यूपी आपस में एक दुसरे से जाएंगे जुड़ जाएंगे। यूपी के बलिया जिले के चांदपुर व सीवान के सरयू नदी पर बनने वाले निर्माणाधीन पुल 8 सालों में भी पूरा नहीं हो सका है। चांदपुर पुल परियोजना को 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, अब इसके जल्दी पूर्ण होने की आप जाग चुकी है। बिहार की ओर से बनने वाले संपर्क मार्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा राशि जारी कर दी गई है। लगभग 7 साल से पुल का निर्माण हो रहा है, लेकिन राज्य सरकार द्वारा इस पर राशि जारी नहीं की थी। फरवरी के प्रथम सप्ताह में राशि जारी होने से इसके जल्द बनने की आस जाग चुकी है। जानकारों की मानें तो भी विभागीय लापरवाही व स्थानीय भौगोलिक विषमताओं के कारण पुल नहीं बन सका। पुल बनने में अभी काफी समय लग सकता है। अभी तक इस पुल में काफी काम बाकी है। सीवान की तरफ से कार्य शुरू हुआ है। इस परियोजना का यह है स्वरूप 2016 में इस पुल की आधारशिला यूपी के चांदपुर में रखी गई थी। तब इसकी प्रकलिता राशि लगभग 226.98 करोड़ थी। इसमें सें लगभग 192 करोड़ मुक्त भी हो गए हैं। जिनमें से लगभग 161 करोड रुपए खर्च भी हो गया है। स्वीकृत प्रोजेक्ट के अनुसार पुल की लंबाई 1275 मीटर निर्धारित की गई थी। लेकिन वर्षा काल में प्रत्येक वर्ष सरयू नदी के लहरों से उत्तर प्रदेश के हिस्सों में काटाव होती रही कटान ने पुल के वास्तविक परियोजना को काफी प्रभावित किया है। परियोजना में सेतु निगम द्वारा पुल की लंबाई बढ़ाने को लेकर प्रशासन को प्रस्ताव भी भेजा है। 50 फीसदी कार्य हुआ है पूरा फिलहाल पुल के लगभग 28 पर निर्माणाधीन है। इनमें से 23 का कार्य पूरा किया जा चुका है। इस परियोजना में पुल के पिलरों की संख्या बढ़ाने के भी काम चल रहा हैं। 2024 के जून माह तक कार्य होता रहा लेकिन बाढ के कारण कार्य बंद था। फिर काम शुरू किया गया है। सरयू में बन रहे सेतु का लगभग 50 फीसदी कार्य ही पूरा हो पाया है। सीवान से सीधे जुड़ जाएगा बलिया इस पुल के निर्माण के बाद बिहार के सीवान से बलिया जुड़ जाएगा। इकी दूरी 100 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस समय बलिया जाते समय सीवान के लोग बलिया जाने के लिए मांझी घाट सरयू नदी पुल पार कर अथवा देवरिया के भागलपुर सरयू नदी पुल पार कर आते जाते हैं। अगर सरयू के चांदपुर में पुल बनकर तैयार हो जाता है तो करीब 100 किलोमीटर का चक्कर लोगों को नहीं लगाना पड़ेगा। आसानी से लंबी दूरी की यात्रा कम समय में कर सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें