Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsCongress Holds Public Anger Forum on Inflation Unemployment and Corruption in Maharajganj

ज्वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए केंद्र अपना रहा हथकंडे: कांग्रेस

महाराजगंज में जिला कांग्रेस कमिटी ने आम जन की समस्याओं पर जन आक्रोश चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की बदहाली जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस ने जनता को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 29 April 2025 02:42 PM
share Share
Follow Us on
 ज्वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए केंद्र अपना रहा हथकंडे: कांग्रेस

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के हमारा पंप परिसर में जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में आम जन की समस्याओं को लेकर जन आक्रोश चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजक रामकृष्ण तरुण की देखरेख में कांग्रेस सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया शंभूनाथ सुरोपम ने किया। इस अवसर जिलाध्यक्ष ने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की बदहाली, देश के हालात, बढ़ते आतंकवाद, समाजिक वैमनस्यता को लेकर जनाक्रोश पनप रहा है। इसे दबाने व जनता का ध्यान इन ज्वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए मोदी सरकार ने नए नए हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस ने इस सच्चाई से जनता को रूबरू कराने के लिए चौपाल लगाया है। समाज को बांट कर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़कर सत्ता को हथियाने व सत्ता में बने रहना भाजपा व एनडीए की नीति है। रामकृष्ण तरुण ने कहा कि भाजपा के पास देश के लिए कोई विजन नहीं है। राहुल गांधी सड़क से संसद तक इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस चौपाल के माध्यम से कांग्रेस ने जन जन में जागरूकता लाने का संकल्प लिया है। मौके पर कांग्रेस नेता रामकृष्ण तरुण, नबी रसूल, पूर्व प्रमुख जब्बार आलम, पूर्व जिला पार्षद प्रद्युम्न राय, इंदु देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष विधुशेखर पांडेय, पूर्व मुखिया शंभूनाथ सुरोपम, जेपी सिंह, सुशांत सिंह, मनीष कुमार राय, रजनीश कुमार सिंह, बुलेट सिंह व बृज किशोर सिंह, सहित सैकड़ों लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें