बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहब ने समाज...

पचरुखी, एक संवाददाता। बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती रविवार को प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब के कृतित्व व व्यक्तित्व पर लोगों को चलना चाहिए। उनके विचारों पर चलने से देश आगे बढ़ेगा, और उनका विचार था कि सभी लोग शिक्षित बने। जबकि सार्वजनिक जीवन में उन्होंने छुआ-छूत व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि जयंती पर बाबा साहब अंबेडकर को उनके जनकल्याण के लिए याद किया जाता है। बाबा साहेब एक गरीब परिवार से तालुक रखते थे। बचपन से ही उनको बहुत संघर्ष करना पड़ा था। यही वजह थी, कि समाज सुधारक बाबा भीमराव अंबेडकर ने जीवन भर कमजोर लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, और महिलाओं को सशक्त बनाया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा रा के जिलाध्यक्ष महादेव पासवान, जेडीयू नेता इन्द्रदेव सिंह पटेल, राजद विधायक बच्चा पाण्डेय के अलावा अरुण गुप्ता, डॉ एसएन प्रसाद, शंकर बैठा, संजू देवी, गणेश राम, नन्दलाल राम, रविन्द्र प्रभाकर, रामदास राम, अनिल मांझी, विरेन्द्र यादव, कमलेश प्रसाद, चूनू पासवान व सचिन राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।