बिहार वूशु संघ की आम सभा में नई कार्यकारिणी गठित
सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता।लगाम में हुए आतंकी हमला पर पूरे देश में आक्रोश है। शहीद हुए भारतीय लोगों के आत्मा के शांति के लिए कैंडिल मार्च निकाला जा रहा है। इसके तहत प्रखंड के चाडी बाजार पर आतंकी...

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार वूशु संघ की आम सभा में सत्र 2025 -30 के लिए अधिकारियों का चुनाव रविवार को किया गया। इस दौरान डॉ. अमूल्य कुमार सिंह को अध्यक्ष व सुमन मिश्रा को महासचिव चुना गया। चुनाव के दौरान पर्यवेक्षक के रूप में खेल विभाग से नरेश चौहान, वूशु फेडरेशन ऑफ इंडिया से शिवेंद्र नाथ दुबे व बिहार ओलंपिक संघ से असगर हुसैन मौजूद थे। चुनाव के उपरांत निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने पदाधिकारियों व सदस्यों के नाम की घोषणा की। इस प्रकार से नई कार्यकारिणी में डॉ. अमूल्य कुमार सिंह अध्यक्ष, मुकुममानी वारियर उपाध्यक्ष, डॉ. बी. प्रियम राणा, अमरेन्द्र कुमार व डॉ. सतीश कुमार झा उपाध्यक्ष, सुमन मिश्रा महासचिव सुनील कुमार, सूरज कुमार पंडित, विनय कुमार व देवेन्द्र चंद्र संयुक्त सचिव, पवन कुमार शाह कोषाध्यक्ष व राजेश कुमार शाह, मोहम्मद अली, आलोक कुमार, प्रियंका देवी व सोनू शाह कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए। सीवान जिला वूशु संघ के महासचिव प्रियंका देवी को बिहार वूशु संघ की कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जिला वूशु संघ की महासचिव प्रियंका देवी ने बताया कि 30 अप्रैल को नौवां जिला वूशु चैंपियनशिप आयोजित किया गया है। इसमें सीनियर व जूनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले विजेता खिलाड़ी को राज्य वूशु चैंपियनशिप के लिए चयन किया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।