Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBihar Special Land Survey Awareness Street Play in Bhagwanpur Haat

विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया

भगवानपुर हाट में शुक्रवार को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कलाकारों ने विशेष भूमि सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। कलाकारों ने बताया कि 1917 में हुआ सर्वेक्षण और भूमि विवादों...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 22 Feb 2025 01:48 PM
share Share
Follow Us on
 विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया

भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बिहार विशेष भूमि सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कलाकारों द्वारा भगवानपुर सब्जी मंडी,कौड़ियां तथा चोरौली बाजार में नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया।इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बताया कि बिहार में भूमि का सर्वे 1917 में हुआ था।जब से खतियान में पूर्वजों का नाम दर्ज है। इस कारण भूमि विवाद से संबंधित मामले बढ़ गए हैं। इस दौरान बताया गया कि विशेष भूमि सर्वेक्षण 2025 में शामिल होकर अपना वंशावली और भूमि संबंधित जानकारी दे। इसके लिए प्रपत्र दो और प्रपत्र तीन ए को भाड़ कर जमा करना है। इसमें प्रपत्र दो में भूमि संबंधित जानकारी देना है तथा प्रपत्र तीन ए में वंशावली देनी है। इसके लिए सरकार के द्वारा 28 फरवरी अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए प्रखंड परिसर स्थित नया बीआरसी भवन में कार्यालय बनाया गया है, जहां पर विशेष भूमि सर्वेक्षण में शामिल विशेष अमीन,कानूनगो,सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी पदस्थापित किए गए है। इस नुक्कड़ के दौरान सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सद्दाम हुसैन,राजस्व पदाधिकार निवेदिता त्रिपाठी,रमेश सिंहा,विष्णुदेव राय,मुखिया ब्रह्म साह,सुजीत कुमार,अजीत कुमार,राजस्व कर्मचारी तथा विशेष अमीन उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें