खेलो इंडिया यूथ गेम में गटका में ब्रॉन्ज मैडल जीतकर सक्षम ने क्षेत्र का नाम रौशन किया
भगवानपुर हाट, एक संवाददाता।बिहार के बोधगया में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम में गटका के फारी सोटी में ब्रॉन्ज मैडल जीतकर सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान गांव के एक युवक ने क्षेत्र का...

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। बिहार के बोधगया में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम में गटका के फारी सोटी में ब्रॉन्ज मैडल जीतकर सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के ब्रह्मस्थान गांव के एक युवक ने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। यह होनहार युवक सुजीत कुमार पांडेय व शिक्षिका रीता पांडेय का पुत्र सक्षम सुजीत पांडेय है। इस खेल में प्रदर्शन कर उसने सीवान हीं नहीं पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। इसके पहले उसने स्काई मार्शल आर्ट में नेशनल स्तर में गोल्ड मेडल, ट्री नेशन में गोल्ड मेडल, साऊथ एशिया चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल, बिहार गटका चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर जिले के का नाम रौशन कर चुका है।
पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम में गटका, जो एक पंजाबी पारंपरिक युद्ध कला है, में बिहार के लिए मैडल जीतकर परिवार हीं नहीं बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे दिन बुधवार को बोधगया के इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट के ओपन ग्राउंड में चल रहे गतका में बिहार के खिलाड़ियों ने नौ पदक जीते। इसमें गतका में बिहार की अंशु ने रजत, आकाश कुमार शर्मा, सक्षम सुजीत पांडेय, सुशांत कुमार और आनंद सगूड ने कांस्य, जबकि बालिका वर्ग में कोमल जैन, अदिती राज, अंशिका, अनन्या ने कांस्य पदक जीता। इनके कोच जसबीर सिंह, बलराज सिंह और सुरज कुमार शर्मा है। खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन बिहार को खेल के क्षेत्र में आगे ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। सक्षम की इस सफलता पर भाजपा के सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार, चंदन सिंह, दारा सिंह, अशीष रंजन सिंह, अमिताभ कुमार, वीरेन्द्र सिंह, मंटू सिंह, सुनील ठाकुर व अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।