Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBihar Government s Mahila Samvad Program Empowers Women in Balua Panchayat

महिलाओं के सतत विकास को सही दिशा में ले जाने का है लक्ष्य

गुठनी में गुरुवार को बिहार सरकार का 'महिला संवाद' कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला प्रशासन और जीविका परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लिया। बीपीएम सुजीत कुमार ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानFri, 9 May 2025 01:58 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं के सतत विकास को सही दिशा में ले जाने का है लक्ष्य

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय के बलुआ पंचायत में गुरुवार को बिहार सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम 'महिला संवाद' का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में जीविका परियोजना द्वारा आयोजित किया गया। बीडीओ डॉ संजय कुमार व सूक्ष्म वित्त प्रबंधक सज्जल कुमार की अध्यक्षता में बलुआ के एकता ग्राम संगठन द्वारा गुरुवार को आयोजित इस कार्यक्रम में भीषण गर्मी की परवाह किये बिना काफी संख्या में जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया। सरकार द्वारा महिलाओं के हित हेतु चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचाने के उद्धेश्य से चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में बीपीएम सुजीत कुमार द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में मौजूद जीविका दीदियों ने भी उपस्थित अन्य महिलाओं को जीविका तथा महिलाओं के चलाये जा रहे विकास कार्य योजनाओ की जानकारी दी। कार्यक्रम में वीडियो के माध्यम से बिहार सरकार के द्वारा किशोरी एवं महिलाओ के विकास हेतु उन सभी सरकारी योजनाओं से रुबरु करवाया गया। जीविका दीदियों के द्वारा अपनी आकांक्षाओं को भी कार्यक्रम पटल पर रखा गया। जिसकी अपेक्षा वे सरकार से रखती है। इन सभी आकांक्षाओ को सूचीबद्ध करते हुए मोबाइल एप्प में इंट्री की गई। कार्यक्रम को बीपीएम सुजीत कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक रणविजय कुमार सिंह एवं सामुदायिक समन्वयक अरविंद कुमार ने संबोधित किया। मौके पर रवि कुमार, शमशेर आलम, संध्या देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें