Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBihar Day Celebrations Schools to Organize Events and Competitions from March 22-24

जिले के सभी स्कूलों में 22 से 24 मार्च तक मनेगा बिहार दिवस

बिहार दिवस के अवसर पर रघुनाथपुर में सभी स्कूलों में 22 से 24 मार्च तक उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरी, साइकिल रैली, भ्रमण और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। शिक्षक विकास कार्यों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानWed, 5 March 2025 03:15 PM
share Share
Follow Us on
जिले के सभी स्कूलों में 22 से 24 मार्च तक मनेगा बिहार दिवस

रघुनाथपुर, एक संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर सभी स्कूलों में 22, 23 और 24 मार्च को उल्लास एवं उमंग के साथ बिहार दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभात फेरी, साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसमें छात्र व छात्राएं अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में समूह बनाकर भ्रमण भी करेंगे। लोगों को बिहार की सभ्यता एवं संस्कृति से अवगत कराते हुए बिहार दिवस को लेकर जागरूक करेंगे। शिक्षक सरकार के सात निश्चय योजना के तहत गांव में बने कुआं, तालाब, आहार, पइन पोखर आदि के सौंदर्यीकरण, मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों, नल जल की व्यवस्था व सरकार की ओर से किए गए विकासात्मक कार्यों का अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद सभी स्कूलों में इसपर चर्चा की जाएगी। अवलोकन के बाद स्कूली बच्चों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। स्कूलों का रंग-रोगन करा लेने का निर्देश तो पहले ही दिया गया है। बिहार दिवस के मौके पर सभी स्कूल भवन नीली रोशनी वाली सीरीज बल्ब से जगमग भी होंगे। इस संबंध में भी निर्देश दिए गए हैं। छात्र-छात्राएं लगाएंगे मॉडल प्रदर्शनी बिहार दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अपने स्कूलों में मॉडल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वहीं शिक्षकों द्वारा बनाए गए शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) की प्रदर्शनी लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। इसमें जन समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया है। प्रदर्शनी का छात्र-छात्राओं व जन समुदाय द्वारा अवलोकन किया जाएगा। स्कूलों में इस पर जनसंवाद भी होंगे। जिसमें स्थानीय स्तर पर ख्याति प्राप्त लब्धि प्रतिष्ठित व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान बिहार की महत्ता कला, संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहर एवं पार्क आदि पर चर्चा होगी। 2010 से ही मनाया जा रहा है बिहार दिवस बिहार दिवस का आयोजन 2010 से ही हो रहा है। 1912 ई. में अंग्रेजों द्वारा 22 मार्च को ही बंगाल से बिहार राज्य को अलग कर दिया गया था। हालांकि, बिहार की सरकार ने वर्ष 2010 में राज्य का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया था। तब से हर साल बिहार के सभी जिलों में बिहार स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य राज्य के गौरव को पुनर्स्थापित करना, सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन तक जानकारी पहुंचाना व राज्य के नागरिकों में बिहारी होने की भावना को जागृत करना है। आज बीआरसी में होगी क्विज प्रतियोगिता बुधवार 5 मार्च को बीआरसी स्तर पर उन्नत बिहार, विकसित बिहार विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गणित ओलंपियाड, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता में बीआरसी के अधीनस्थ सीआरसी के चयनित बच्चे भाग लेंगे। बीआरसी स्तर पर चयनित व प्रथम स्थान पानेवाले बच्चों को प्रखंड स्तर जिला स्तर पर होनेवाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रघुनाथपुर में 144 बच्चों इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें