Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsAnnual Shri Ram Katha Yajna Highlights Importance of Parents as Living Gods

माता-पिता पृथ्वी के जीवित देवता हैं इनके चरणों मे सभी तीर्थ : संदीपाचार्य

महाराजगंज के रामेश्वर धाम शिव मंदिर में श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रवक्ता स्वामी संदीपाचार्य ने माता-पिता की सेवा को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि राम कथा जीवन की समस्याओं का समाधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 23 Feb 2025 09:21 PM
share Share
Follow Us on
माता-पिता पृथ्वी के जीवित देवता हैं इनके चरणों मे सभी तीर्थ : संदीपाचार्य

महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के रामेश्वर धाम शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव पर आयोजित श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ के दौरान मानस मधुकर कथा प्रवक्ता स्वामी संदीपाचार्य ने अपने ओजपूर्ण प्रवचन में कहा कि माता पिता पृथ्वी के जीवित देवता हैं। हमे अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए। माता पिता के जीवित रहते किसी तीर्थ या धाम पर जाने की जरूरत नहीं है। माता पिता के चरणों सारे तीर्थ व धाम समाहित हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा जीवन की प्रत्येक समस्याओं का समाधान है। श्रीराम कथा संपूर्ण जीवन की कथा है। कलियुग के दुष्प्रभाव से श्रीराम कथा ही बचा सकती है। श्रीराम कथा सुनने वाले व कहने वाले दोनों का परमार्थ बन जाता है। श्रीराम कथा मनुष्य को अमरत्व प्रदान करती है। यह शंका व संसय को समाप्त करती है। जबकि रामायण भगवान का साक्षात प्रतिबिंब हैं। श्रीराम कथा में आपके स्वयं का चरित्र है। श्रीराम कथा में समाज के सभी किरदार समाहित है। उन्होंने कहा कि अपने से बड़ों को प्रणाम करना चाहिए। प्रणाम करने से परिणाम बदल जाता है। साथ ही आयु, विद्या, यश व बल की प्राप्ति होती है। स्वामी जी कहा कि भारतीय संस्कृति का पालन करने में ही हमारी भलाई है। प्रवचन के अंत में पंजाब से पहुंचे ओम दीपक आर्ट्स के कलाकारों ने भक्ति भावना से ओतप्रोत भाव नृत्य व झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं आरती के बाद समिति के द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर अतुल कुमार सिंह, आलोक सिंह, विजय सिंह, सुभाष सिंह, टूटू सिंह, मुन्ना सिंह व मुरारी सिंह थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें