संवाद में महिलाओं ने कहा, योजनाओं का मिले लाभ
श्यामपुर पंचायत के वार्ड छह में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां महिलाओं ने समस्याओं पर चर्चा की। सिलाई केन्द्र, बकरी शेड निर्माण, दिव्यांग पेंशन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मांग की गई। बैठक में...

शिवहर/डुमरी कटसरी। श्यामपुर पंचायत के वार्ड छह स्थित उत्तम जीविका महिला ग्राम संगठन परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को हुआ। बैठक में शामिल महिलाओ ने अपनी-अपनी समस्याओ की चर्चा करते हुए उनके निदान की मांग की। आयला देवी,नसीमा खातुन सहित जीविका से संबंध अन्य महिलाओ ने वार्ड छह में सिलाई केन्द्र स्थापित करने की मांग की। कुसुमी देवी,चिंता देवी आदि ने बकरी शेड का निर्माण कराने की मांग की। जबकि रम्भा देवी ने वार्ड की सड़को का पक्कीकरण। जगतारणी देवी आदि ने दिव्यांग पेंशन की राशि मासिक चार हजार करने पर बल दिया। पार्वती देवी सहित अन्य महिलाओ ने अबतक सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं राशन कार्ड से वंचित योग्य लोगो को अविलंब उसे उपलब्ध कराने की मांग की।
नलजल योजना, सोख्ता एवं नाली निर्माण आदि की भी चर्चा बैठक में हुई। महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमो के संबंध में बैठक में विस्तृत जानकारी दी गई। सीडीपीओ मनीषा कुमारी,जीविका बीपीएम दीपक पासवान, क्षेत्रीय समन्वयक गणेश पासवान, केनरा बैंक के श्यामपुर शाखा प्रबंधक आदि भी संवाद कार्यक्रम में शामिल थे। गंगा महिला ग्राम संगठन से जुड़ी दीदियां भी कार्यक्रम में उपस्थित थी। इधर सोमवार को जिले के पांच प्रखंडों के दस जीविका महिला ग्राम संगठनों में महिला संवाद आयोजित किया गया। जिसमें दो हज़ार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और अपनी अपेक्षाएं एवं अनुभव साझा किए। तरियानी प्रखंड के खुरपट्टी पंचायत के वर्षा जीविका महिला ग्राम संगठन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में राज्य परियोजना प्रबंधक (सामाजिक विकास) नीरज कुमार ,जिला परियोजना प्रबंधक गुलाम कौसर तथा प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुमन कुमार आदि ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।